पर्थ में गेंदबाजों का जलवा : एक दिन में गिरे 19 विकेट, इंग्लैंड 172 पर सिमटी, आस्ट्रेलिया के 123/9

मिशेल स्टार्क ने 7 और स्टोक्स ने लिए 5 विकेट

पर्थ में गेंदबाजों का जलवा : एक दिन में गिरे 19 विकेट, इंग्लैंड 172 पर सिमटी, आस्ट्रेलिया के 123/9

एशेज टेस्ट के पहले दिन मिशेल स्टार्क ने 58 रन देकर 7 विकेट लिए, जबकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 23 रन में 5 विकेट लिए। इंग्लैंड 172 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 123/9 पर रोककर 49 रन से आगे है। हैरी ब्रूक ने 52, ओली पोप 46 और जैमी स्मिथ 33 रन बनाए।

पर्थ। मिशेल स्टार्क ने टेस्ट में अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 58 रन देकर 7 विकेट लिए, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के 23 रन पर पांच विकेट का मतलब था कि पर्थ में पहले दिन मेहमान टीम के 172 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 123 रन पर 9 विकेट खोकर लड़खड़ा रहा है। एक अच्छी बैटिंग पिच पर उन्नीस विकेट गिरे। पिछले 100 सालों में एशेज टेस्ट के पहले दिन गिरे सबसे ज्यादा विकेट। दिलचस्प रूप से संतुलित खेल में इंग्लैंड 49 रन से आगे है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन जैक क्राली (शून्य) पहले ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क का शिकार बन गए। उस समय टीम का भी खाता नहीं खुला था। स्टार्क ने फिर बेन डकेट (21) को अपनी शिकार बनाया। इंग्लैंड पारी में विकेट लगातार अन्तराल में गिरते रहे। विकेटरों के पतझड़ के बीच हैरी ब्रूक ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 52 रनों की पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए। ओली पोप ने 4 चौकों की मदद से 46 और जैमी स्मिथ ने 6 चौके जमाते हुए 33 रन बनाए। इनके अलावा इंग्लैंड का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंच सका। जो रूट शून्य, कप्तान बेन स्टोक्स 6, गस एटकिंसन 1, ब्रायडन कार्स 6 और मार्क वुड शून्य पर आउट हुए।

कैरी ने बनाए सबसे ज्यादा 26 रन :

आस्ट्रेलिया की ओर से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। कैमरून ग्रीन ने 24 रनों का योगदान दिया। मिचेल स्टार्क 12 और स्कॉट बोलैंड शून्य पर आउट हुए। स्टंप के समय आस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 123 रन बनाए थे। उस समय माथन लायन 3 और ब्रेंडन डोगेट शून्य पर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

Read More एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 

स्टार्क का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन :

Read More आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टेस्ट में अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 58 रन देकर 7 विकेट लिए। स्टार्क ने जैक क्राली, बेन डकेट, जो रूट, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ और मार्क वुड के विकेट लिए। स्टार्क के अलावा ब्रेंडन डोगेट ने 27 रन देकर 2 और कैमरून ग्रीन ने 10 रन देकर एक विकेट लिया। 

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह