आईसीसी ने जारी की सूची, बुमराह-मंधाना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में

भारत को टी-20 विश्वकप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई

आईसीसी ने जारी की सूची, बुमराह-मंधाना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में

आईसीसी की यहां विभन्न प्रारुपों के लिए जारी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चयन किया गया है।

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सोमवार को जारी वर्ष 2024 के लिए विभिन्न प्रारुपों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेटर की सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तथा श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू,दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वूलफार्ट और स्मृति मंधाना के नाम भी शामिल है। 

आईसीसी की यहां विभन्न प्रारुपों के लिए जारी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चयन किया गया है। बुमराह ने जून में भारत को टी-20 विश्वकप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।  उन्होंने उस टूर्नामेंट में 8.24 की बेहतरीन औसत से 15 विकेट लिए थे। बुमराह ने 2024 में टेस्ट में 14.92 की औसत से 71 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के लिए भी यह साल बेहतरीन गया है। उन्होंने तीनों प्रारूपों में 50 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके साथी जो रूट को भी इस सूची में जगह मिली है, जिसमें उन्होंने 1556 टेस्ट रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक शामिल हैं। इस सूची में आखिरी नाम ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ट्रैविस हेड का है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार  इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि साद हाल के महीनों में हमास द्वारा संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के...
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम
सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान
कांग्रेस के समय प्रदेश में जंगलराज था : राजस्थान की जनता को भ्रमित करने का किया प्रयास, बेढम ने कहा- गहलोत को पच नहीं रहा भजनलाल शर्मा का विकास