राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शिवानी उइके का बीएसएफ में चयन, परिवार में जश्न का माहौल

शिवानी उइके अब सीमा पर करेंगी देश सेवा

राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शिवानी उइके का बीएसएफ में चयन, परिवार में जश्न का माहौल

बैतूल की शिवानी उइके ने कबड्डी के मैदान से बीएसएफ (BSF) तक का सफर तय कर इतिहास रचा है। वे 24 जनवरी को ट्रेनिंग के लिए रवाना होंगी।

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव की बेटी शिवानी उइके ने अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आठनेर ब्लॉक के बोरपेंड गांव की निवासी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शिवानी का चयन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में हुआ है। किसान पिता फकीरा उइके की इकलौती बेटी शिवानी अब देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपना योगदान देंगी।

शिवानी बचपन से ही देश सेवा का सपना देखती थीं। वे बताती हैं कि शुरुआत में परिवार को ङ्क्षचता थी, लेकिन उन्होंने समझाया कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। चार साल पहले गांव से निकलकर वे बैतूल पहुंचीं, जहां उन्हें कबड्डी कोच और परिवारजनों का मार्गदर्शन मिला। खेल के साथ पढ़ाई को भी उन्होंने बराबर महत्व दिया।

शिवानी ने बैतूल कॉलेज से बीएससी और भोपाल से बीपीएड की पढ़ाई पूरी की है। वे चार राष्ट्रीय और कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और गुजरात में मुकाबलों में खेलने के साथ ही भुवनेश्वर में राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व किया। वे मध्यप्रदेश महिला कबड्डी टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। हाल ही में बीएसएफ में चयन के बाद 24 जनवरी के बाद वे ट्रेङ्क्षनग के लिए रवाना होंगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया। नागरिक सुबह 9 से रात 9 बजे तक हेल्पलाइन...
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या