चैंपियन्स ट्रॉफी : अफगानिस्तान का मुकाबला द. अफ्रीका से, अफगानी स्पिनर्स लेंगे विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा

ग्रुप बी का यह पहला मुकाबला होगा 

चैंपियन्स ट्रॉफी : अफगानिस्तान का मुकाबला द. अफ्रीका से, अफगानी स्पिनर्स लेंगे विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा

चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच कराची में मैच खेला जाएगा।

कराची। चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच कराची में मैच खेला जाएगा। ग्रुप बी का यह पहला मुकाबला होगा। दक्षिण अफरीका की टीम त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान जल्दी पहुंच गई थी तो उन्हें परिस्थितियों का अच्छे से पता चल चुका होगा। वहीं एशियाई टीम अफगानिस्तान के खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। 

स्पिनर्स से निपटना होगी चुनौती :

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कराची का विकेट स्पिनर्स के लिए मददगार दिखा। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अपने इस मुकाबले को लेकर काफी आत्मविश्वास में होगी। अफगानिस्तान के पास राशिद खान और नूर अहमद के रूप में दो कलाई के स्पिनर हैं। इसके साथ ही इस टीम में मोहम्मद नबी जैसा एक अनुभवी ऑफ स्पिनर भी है।

क्लासेन, बावूमा, मिलर से उम्मीद :

Read More एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट 5 विकेट से जीतकर सीरीज 4-1 से जीती, स्टार्क चमके, कैरी ने दिलाई जीत

दक्षिण अफ्रीका की टीम में कम से कम चार बल्लेबाज ऐसे हैं जो स्पिनरों को काफी अच्छे से खेल लेते हैं। कप्तान तेम्बा बावूमा, एडन मारक्रम, हैनरिक क्लासेन और डेविड मिलर से अफ्रीकी टीम को काफी उम्मीदें होंगी। त्रिकोणीय सीरीज में क्लासेन और बावूमा का प्रदर्शन भी अच्छा रहा था। अगर ये चार बल्लेबाज अच्छा खेले तो दक्षिण अफ्रीकी टीम खुद को अच्छी स्थिति में पाएगी। त्रिकोणीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका अपनी प्लेइंग इलेवन में बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच के नजरिए से टीम में स्पिनर्स को अधिक वरीयता दी जा सकती है।

Read More 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल, राजस्थान पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में

अफगान टीम को टॉप ऑर्डर पर भरोसा :

Read More विंटर कप अंडर-13 : हर्षित सैनी के शानदार 131 रनों की बदौलत जीती रेलवे, यश मीना-62 अक्षत बरबुटिया-51 ने खेली मैच जिताऊ पारी

हालांकि टूनार्मेंट शुरू होने से पहले ही अफगानिस्तान को अल्लाह गजनफर के रूप में एक बड़ा झटका लगा था जो चोट के कारण पूरे टूनार्मेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह पर टीम में नांगेलिया खरोटे को शामिल किया गया है। अफगानिस्तान की टीम काफी हद तक अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों और स्पिनर्स पर ही निर्भर करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना