महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले वेस्ट इंडीज टीम में कोरोना, स्पिनर एफी फ्लेचर कोरोना संक्रमित

ऑलराउंडर मैंडी मंगरू, जो रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर न्यूजीलैंड में मौजूद हैं

 महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले वेस्ट इंडीज टीम में कोरोना, स्पिनर एफी फ्लेचर कोरोना संक्रमित
फ्लेचर ने 2022 विश्व कप में तीन मैचों में चार विकेट लिए हैं।

वेलिंगटन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2022 आईसीसी महिला विश्व कप सेमीफाइनल मैच से एक दिन पहले मंगलवार को वेस्ट इंडीज टीम में कोरोना वायरस ने सेंध लगा दी है। टीम की अनुभवी स्पिनर एफी फ्लेचर मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाईं गईं हैं। ऑलराउंडर मैंडी मंगरू, जो रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर न्यूजीलैंड में मौजूद हैं, को फ्लेचर के अस्थायी रिप्लेसमेंट (प्रतिस्थापन) के रूप में टीम में शामिल किया गया है। मंगरू ने पिछले महीने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्ट इंडीज के लिए वनडे मैच खेला था।

उल्लेखनीय है कि फ्लेचर ने 2022 विश्व कप में तीन मैचों में चार विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बंगलादेश के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 10 ओवर में 29 रन पर तीन विकेट लिए थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि