दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने की जीत से शुरूआत, हर्षित सैनी-अनभव सिंह ने मचाया धमाल

युवान ने 4, मयंक-नंदीश ने झटके 2-2 विकेट 

दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने की जीत से शुरूआत, हर्षित सैनी-अनभव सिंह ने मचाया धमाल
दिशा क्रिकेट अकादमी ने नागौर स्टेडियम अकादमी को 20 ओवर के मैच में 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दिशा ने 10 विकेट पर 174 रन बनाए और गेंदबाजी में युवान ने 3 विकेट लिए। नागौर की टीम 20 ओवर में 78 रन पर ढह गई। हर्षित सैनी और अनभव सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जयपुर/नागौर। कोच श्रद्धानंद यादव (रणजी प्लेयर) की अगवाई में नागौर दौरे पर गई दिशा क्रिकेट अकादमी ने जीत के साथ शुरुआत की। नागौर स्टेडियम क्रिकेट अकादमी के साथ खेले गये एक 20 ओवर के मैच में दिशा ने 96 रनों की शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में हर्षित सैनी-67, अनभव सिंह बांकावत-26, मयंक सेंधर्व-16, सुमित यादव-14 रन और हेमेंद्र सिंह शेखावत-11 बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेजाबी करते हुए दिशा अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में नागौर स्टेडियम अकादमी टीम ने 20 ओवरों में 78 रन ही बना सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिशा ने खराब शुरूआत के बावजूद अच्छा लक्ष्य रखा।

174 रन का पीछा करने उतरी नागौर स्टेडियम अकादमी टीम को दिशा के तेज गेंदबाजों ने हिलाकर रख दिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए युवान ने 4 चार ओवर में 24 रन देकर-3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मयंक-नंदीश 2-2 और राघव यादव-हेमेंद्र सिंह शेखावत को 1-1 सफलता मिली। दिशा की शानदार गेंदबाजी के आगे विपक्षी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 78 रन ही बना सकी। नागौर की ओर से बल्लेबाजी में नवीन-22 और धनंजय-19 रन बनाने के बाद टीम काफी मशक्कत के बाद भी टिक नहीं सकी और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और नागौर की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। गेंदबाजी में रणजीत डिडेल को 2 और हर्ष-हर्षित-मोहित और  यश को मिली 1-1 सफलता।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल
फ्रांस में पढ़ाई के भारी बोझ, शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी ढांचे के खिलाफ हाई स्कूल छात्रों का प्रदर्शन...
निर्वाचन सदन मार्च के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
‘Voice Of Gen - Z & Alpha’ : जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक पदों के लिए शिक्षा की अनिवार्यता क्यों नहीं?
अब सहा नहीं जाता किडनी डलवा दो साहब
जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव