भवानी सिंह कप में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा, सुजान की जीत में चमके वाटसन
अरावली पोलो ने विमल एरियन अचीवर्स के खिलाफ 9-5 से प्रभावी जीत दर्ज की
विदेशी खिलाड़ियों के दबदबे के बीच जयपुर सुजान ने 12 गोल के भवानी सिंह कप पोलो मुकाबले में डेल्टा/चांदना पोलो को 9-5 से पराजित कर दिया।
जयपुर। विदेशी खिलाड़ियों के दबदबे के बीच जयपुर सुजान ने 12 गोल के भवानी सिंह कप पोलो मुकाबले में डेल्टा/चांदना पोलो को 9-5 से पराजित कर दिया, वहीं अरावली पोलो ने विमल एरियन अचीवर्स के खिलाफ 9-5 से प्रभावी जीत दर्ज की। रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर दिन के पहले मुकाबले में जयपुर सुजान की जीत के हीरो चार गोल के लांस वाटसन रहे, जिन्होंने टीम के लिए चार गोल दागे। पांच गोल के एक और विदेशी खिलाड़ी निकोलस जॉर्ज और स्थानीय हीरो पद्मनाभ सिंह ने दो-दो गोल दागे।
डेल्टा/चांदना पोलो की ओर से छह गोल के सैंटियागो मरांबियो ने तीन तथा मैटियास वियाल ने एक गोल किया। दूसरे मैच में भी विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। चार गोल के फैड्रिको बोडो ने हैट्रिक सहित छह गोल दागे, वहीं छह हैंडीकैप के मनोलो लोरेंटे ने दो गोल किए। एक गोल कुलदीप सिंह राठौड़ ने बनाया। विमल अचीवर्स के लिए चार गोल के डेनियल ओटमेंडी ने तीन, 5 गोल के बतिस्ता पनेलो ने एक गोल किया। एक गोल अभिमन्यु पाठक ने बनाया।
Comment List