Paris Olympics में गगन नारंग होंगे भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन, उद्घाटन समारोह में सिंधु-शरत होंगे ध्वजवाहक

पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा

Paris Olympics में गगन नारंग होंगे भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन, उद्घाटन समारोह में सिंधु-शरत होंगे ध्वजवाहक
इस टूनार्मेंट में चार बार के ओलंपियन और 2012 ओलंपिक खेलों के पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग को भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन के रूप में एमसी मैरी कॉम की जगह चुना गया है।

नई दिल्ली।  पेरिस ओलंपिक की शुरूआत में अब 18 दिन शेष हैं। भारतीय दल इसके लिए पूरी तैयार है। भारत को इस बार पेरिस जाने वाले खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इन खेलों के उद्घाटन समारोह में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी ए शरत कमल भारत के ध्वजवाहक होंगे। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता पूर्व निशानेबाज गगन नारंग को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा और इसके लिए भारत 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भेजेगा। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी, जिसने दो ओलंपिक पदक जीते हैं, पीवी सिंधू, टेबल टेनिस के दिग्गज ए. शरत कमल के साथ उद्घाटन समारोह में महिला ध्वजवाहक होंगी। उन्होंने आगे कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे एथलीट पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।

गगन नारंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस टूनार्मेंट में चार बार के ओलंपियन और 2012 ओलंपिक खेलों के पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग को भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन के रूप में एमसी मैरी कॉम की जगह चुना गया है। पीटी उषा ने आगे कहा कि मैरी कॉम के इस्तीफे के बाद 41 वर्षीय गगन नारंग को डिप्टी शेफ-डी-मिशन के पद से हटाना एक स्वत:स्फूर्त निर्णय था। उन्होंने कहा, मैं अपने दल का नेतृत्व करने के लिए एक ओलंपिक पदक विजेता की तलाश में थी और मेरी युवा सहकर्मी मैरी कॉम के लिए एक उपयुक्त प्रतिस्थापन है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया