राजस्थान से जीत के बाद बोले गिल - दो बड़े शॉट के साथ 15 रन प्रति ओवर के फार्मूले से मिली जीत

राजस्थान से जीत के बाद बोले गिल - दो बड़े शॉट के साथ 15 रन प्रति ओवर के फार्मूले से मिली जीत

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि आखिरी तीन ओवरों में दो बड़े शॉट के साथ 15 रन प्रति ओवर बनाने के फॉर्मूले से टीम को जीत मिली।

जयपुर। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि आखिरी तीन ओवरों में दो बड़े शॉट के साथ 15 रन प्रति ओवर बनाने के फॉर्मूले से टीम को जीत मिली।

मैच के बाद गिल ने कहा कि हम टारगेट कर रहे थे कि अंतिम तीन ओवरों में बस 45 रन बचा रहे क्योंकि इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 15 ओवर प्रति रन का मतलब है कि आपको एक ओवर में दो बड़े हिट्स चाहिए। उस समय हमारा माइंडसेट यही था। गणितीय रूप से देखा जाए तो ऐसे में पिच पर टिके दोनों बल्लेबाजो को नौ-नौ गेंदों पर 22-22 रन बनाने होते। यह अधिक कठिन नहीं है। इसका मतलब है कि दोनों बल्लेबाजो को अपनी नौ गेंदों में तीन बड़े हिट लगाने हैं। वहीं कोई बल्लेबाज ऑल आउट होकर खेलने जा रहा है, तो कुछ गेंद पहले भी मैच समाप्त हो सकता है। अगर आप इस तरह से सोचते हैं तो चीजें आपके लिए आसान होती हैं।

उन्होंने कहा कि मैं स्वयं ही मैच समाप्त करना चाहता था। लेकिन मैं खुश हूं कि हमारे लिए राशिद खान भाई और राहुल तेवतिया भाई ने मैच को समाप्त किया। हम पूरे मैच के दौरान पीछे थे, लेकिन मैं खुश हूं कि हमने अंतिम गेंद पर जीतते हुए मैच को खत्म किया।

उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 मुकाबले जीतने वाली गुजरात टाइटंस को चेज मास्टर कहा जा सकता है। अधिकतर बार गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग हारे हुए मैचों में जीत हासिल की है। बुधवार रात राजस्थान रॉयल्स के खिालफ मुकाबले में भी उन्होंने यह कारनामा किया। आठ मैचों में यह चौथी बार है जब गुजरात की टीम ने अंतिम ओवरों में कम से कम 15 रन का लक्ष्य प्राप्त किया हो।

Read More ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

 

Read More एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला