Indian Junior Women Hockey Team ने यूरोप दौरे का किया विजयी आगाज

Indian Junior Women Hockey Team ने यूरोप दौरे का किया विजयी आगाज

हिना बानो और कनिका सिवाज के तेज तर्राक गोल की बदौलत भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने नीदरलैंड के ब्रेडा में नीदरलैंड के क्लब ब्रेडेज हॉकी वेरेनिगिंग पुश के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करने के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की।

ब्रेडा। हिना बानो और कनिका सिवाज के तेज तर्राक गोल की बदौलत भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने नीदरलैंड के ब्रेडा में नीदरलैंड के क्लब ब्रेडेज हॉकी वेरेनिगिंग पुश के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करने के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की।

दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर के जरिए मौके मिलने के बावजूद पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। इसी तरह, भारत दूसरे क्वार्टर में भी अपने तीन पेनल्टी कॉर्नर में से किसी को भी बदलने में असमर्थ रहा। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में गतिरोध टूटा, जब भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पेनल्टी कॉर्नर पर हिना बानो ने गोल किया, जिससे स्कोर 1-0 हो गया। ब्रेडेज हॉकी वेरेनिगिंग पुश ने आक्रामक रूप से बराबरी का प्रयास किया, लेकिन तीसरे क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद मेजबान टीम किसी को भी गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में कनिका सिवाच ने नेट पर गोल करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। भारतीय रक्षात्मक इकाई ने मैच के अंतिम कुछ मिनटों में अपनी क्लीन शीट बनाए रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और जीत सुनिश्चित की।

भारतीय जूनियर महिला टीम अपना अगला मैच 22 मई को नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।

Read More भारत खिताब से एक जीत दूर : 14 आईसीसी टूनार्मेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है टीम इंडिया

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत