रॉयल्स के कैंप के लिए यशस्वी, रियान, वैभव और कुणाल भी पहुंचे जयपुर

13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी

रॉयल्स के कैंप के लिए यशस्वी, रियान, वैभव और कुणाल भी पहुंचे जयपुर

आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम का प्रैक्टिस कैंप बुधवार से गुलाबी नगर के एसएमएस स्टेडियम में आरंभ होगा

जयपुर। आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम का प्रैक्टिस कैंप बुधवार से गुलाबी नगर के एसएमएस स्टेडियम में आरंभ होगा। रायल्स के खिलाड़ियों का जयपुर पहुंचना शुरू हो गया। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी और कुणाल सिंह राठौर मंगलवार को गुलाबी नगर पहुंचे। कैरेबियाई खिलाड़ी शिमरोन हेत्मायर सोमवार को ही यहां पहुंच गए थे। राजस्थान रॉयल्स का अभ्यास शिविर 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स टीम हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेगी। आईपीएल के प्रथम संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच दोहपहर में 3.30 बजे से खेला जाएगा। 

राजस्थान रॉयल्स टीम के सभी खिलाड़ी बुधवार को एसएमएस स्टेडियम स्थित आरसीए एकेडमी में अभ्यास की शुरुआत करेंगे। अन्य खिलाड़ियों के होली के बाद आने की संभावना है। राजस्थान अपने घरेलू 7 मैचों में से दो मैच गुवाहाटी में और 5 मैच जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलेगी। वही जयपुर में वह पहला मैच 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और अन्य सपोर्ट स्टॉफ पहले ही जयपुर पहुंच अपनी तैयारियां पूरी कर चुके है। 

Tags: IPL  

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना