भारतीय महिला टीम ने जीती त्रिकोणीय शृंखला, मंधाना के शतक से श्रीलंका को हराया 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 342 रन बनाए

भारतीय महिला टीम ने जीती त्रिकोणीय शृंखला, मंधाना के शतक से श्रीलंका को हराया 
भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 97 रनों से हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय शृंखला अपने नाम कर ली।

कोलंबो। स्मृति मंधाना (116) की शतकीय पारी के बाद स्नेह राणा (4 विकेट) और अमनजोत कौर (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 97 रनों से हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय शृंखला अपने नाम कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 342 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका महिला टीम 48.2 ओवर में 245 रन ही बना सकी।

343 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की बेहद शुरुआत खराब रही और उसने अपना पहला विकेट हसिनी परेरा (0) के रूप में गवां दिया। परेरा को अमनजोत कौर ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान चामरी अटापट्टू ने विष्मी गुणारत्ने के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 68 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में अमनजोत कौर ने विष्मी गुणारत्ने (36) को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद नीलाक्षी डिसिल्वा और अटापट्टू के बीच तीसरे विकेट लिये  73 रन जोड़े। 24वें ओवर में स्नेह राणा ने चामरी अटापट्टू (51) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। स्नेह राणा ने नीलाक्षी डिसिल्वा (48) को आउटकर श्रीलंका को छठा झटका दिया। इसके बाद श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक पिच पर नहीं टिक सका और श्रीलंका टीम को 48.2 ओवर में 245 रन पर समेट कर मुकाबला 97 रनों से जीत लिया। स्मृति मंधाना को उनकी 116 रनों की शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वही टूर्नामेंट में 15 विकेट लेने वाली स्नेह राणा को प्लेयर आॅफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। भारत की ओर स्नेह राणा ने 4 विकेट लिए अमनजोत कौर को 3 विकेट मिले। इससे पहले आज यहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी