दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट से जीत कर शृंखला में बराबरी पर आया, मार्करम का शतक कोहली-गायकवाड़ की सेंचुरी पर पड़ा भारी 

टीम इंडिया 359 रन के लक्ष्य का भी बचाव नहीं कर सकी

दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट से जीत कर शृंखला में बराबरी पर आया, मार्करम का शतक कोहली-गायकवाड़ की सेंचुरी पर पड़ा भारी 

रायपुर में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। भारत के 359 रन के लक्ष्य के जवाब में मेहमान टीम ने 6 विकेट पर 362 रन बनाए। ऐडन मार्करम ने शतक, जबकि ब्रेविस और ब्रीट्जकी ने अर्धशतक लगाए। निर्णायक तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होगा।

रायपुर। ऐडन मार्करम की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हरा 3 एकदिवसीय मैचों की शृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली। टीम इंडिया 359 रन के लक्ष्य का भी बचाव नहीं सकी। मेहमान टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर 362 रन बना जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से ऐडन मार्करम ने सेंचुरी लगा विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ के शतकों पर पानी फेर दिया। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने फिफ्टी लगाकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 359 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट 5वें ओवर में ही गंवा दिया था। अर्शदीप ने डि कॉक को  8 रन पर सुंदर के हाथों लपकवाया। इसके बाद मार्करम और कप्तान तेम्बा बावुमा ने दूसरे विकेट के  लिए शतकीय (101 रन) बना अफ्रीका के लिए जीत की नींव रखी। कृष्णा ने बावुमा (44 रन) को राणा के हाथों लपकवा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद मार्करम ने शतक ठोक दिया। राणा ने मार्करम को आउट कर  भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 68 रन बनाकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। 322 रन तक टीम ने ब्रेविस, ब्रीट्जकी और फिर मार्को यानसन के विकेट भी गंवा दिए। हालांकि, कॉर्बिन बॉश ने आखिर में जीत के लिए जरूरी 37 रन बनाकर टीम को करीबी मुकाबले में जीत दिलाई। 

 

Read More 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप : राजस्थान की महिला टीम सेमीफाइनल में, पुरुष टीम सर्विसेज से हार बाहर हुई

Read More सीनियर नेशनल वॉलीबॉल : राजस्थान महिला वालीबॉल टीम ने पहली बार जीता कांस्य पदक, भारतीय रेलवे ने पुरुष व केरल ने महिला वर्ग का गोल्ड मेडल जीता

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा