इंडीज ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से रौंदते हुए शृंखला 2-0 से अपने नाम की।

इंडीज ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

सेंट लूसिया। वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में मंगलवार को 10 विकेट से रौंदते हुए शृंखला 2-0 से अपने नाम की। बांग्लादेश पहली पारी में 174 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन ही बना सकी और कैरिबियाई टीम के सामने 13 रन का न्यून लक्ष्य रखा।

सेंट लूसिया। वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में मंगलवार को 10 विकेट से रौंदते हुए शृंखला 2-0 से अपने नाम की। बांग्लादेश पहली पारी में 174 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन ही बना सकी और कैरिबियाई टीम के सामने 13 रन का न्यून लक्ष्य रखा। वेस्ट इंडीज ने यह लक्ष्य 2.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। बांग्लादेश चौथे दिन मात्र 54 रन ही जोड़ सकी  : बांग्लादेश ने चौथे दिन 132/6 से शुरुआत करते हुए अंतिम चार विकेटों के लिये सिर्फ 54 रन जोड़े। बांग्लादेश के लिये नूरुल हसन ने सर्वाधिक 60 रन की नाबाद पारी खेली। हसन ने 50 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।  इसके अलावा बांग्लादेश का कोई खिलाड़ी अर्द्धशतक भी नहीं लगा सका। वेस्ट इंडीज के लिये केमार रोच, अलजारी जोसेफ और जेडेन सील्स ने तीन-तीन विकेट लिये।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एलपीजी की कमी की आशंका पर कर्नाटक कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति को ठहराया जिम्मेदार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण स्थिति हो सकती है और भी गंभीर एलपीजी की कमी की आशंका पर कर्नाटक कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति को ठहराया जिम्मेदार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण स्थिति हो सकती है और भी गंभीर
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कमर्शियल एलपीजी की किल्लत के लिए केंद्र की विदेश नीति को दोषी बताया। उन्होंने...
Weather Update : प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप, 14 मार्च से बारिश के आसार 
मुख्यमंत्री ने राजस्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति का किया अनुमोदन : मंडियों और यार्डों का तेजी से होगा विकास, भूमि अर्जन प्रक्रिया होगी पारदर्शी और सुव्यवस्थित
जापान के पेपर मिल में भीषण हादसा: गैस रिसाव से छह कर्मचारियों की हालत गंभीर, बचाव व राहत कार्य जारी
पैनासोनिक ने पेश की नई एसी रेंज, कीमत 32 हजार से शुरू
सोने चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी 11,500 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा 
ट्रंप के बयान के बाद गिरावट से उबरे शेयर बाजार: 640 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स 78,205 पर बंद, जानें वो कारण जिससे बाजार में अचानक आई तेजी