आईपीएल 2025 : विराट कोहली ने छीनी ऑरेंज कैप, हर दूसरे मैच के बाद बदल रहा ऑरेंज कैप का मालिक 

विराट कोहली को ऑरेंज कैप वापस हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा

आईपीएल 2025 : विराट कोहली ने छीनी ऑरेंज कैप, हर दूसरे मैच के बाद बदल रहा ऑरेंज कैप का मालिक 

आरसीबी ने सीएसके को हराया, जिसके बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति बदल गई।

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में हर दूसरे मैच के बाद ऑरेंज कैप का मालिक बदल रहा है। आरसीबी ने सीएसके को हराया, जिसके बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति बदल गई। विराट कोहली को ऑरेंज कैप वापस हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। बी साई सुदर्शन ने कोहली से ऑरेंज कैप छीनी थी, लेकिन कोहली ने सीएसके के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 33 गेंदों में 62 रन बनाकर दोबारा कैप अपने नाम कर ली। दोनों के बीच रनों अंतर बेहद कम है। कोहली के 11 पारियों में 505 रन हैं, जबकि साई सुदर्शन के खाते में 504 रन हैं। हालांकि, सुदर्शन ने कोहली की तुलना में एक पारी कम खेला है।

सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं आया है। मुम्बई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव (475 रन), गुजरात टाइटंस के जॉस बटलर (470), गुजरात के शुभमन गिल (465), राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (439) और लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन (404) टॉप स्कोरर बने हुए हैं। पर्पल कैप तालिका में जॉश हेजलवुड सीएसके के खिलाफ नहीं खेले, इसलिए वह प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात) से एक विकेट पीछे ही रह गए। प्रसिद्ध ने 10 मैचों में 19 विकेट लिए हैं, जबकि हेजलवुड के पास 10 मैचों में 18 विकेट हैं। इस मैच में खलील अहमद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर
निजी बैंकों और वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 83,197 और निफ्टी...
जोधपुर में हवाला का बड़ा खुलासा : 77.80 लाख कैश बरामद, अहमदाबाद के कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार
सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी : सोनल, डिम्पल, आयुषी, सुमन और संगीता ने दिलाई राजस्थान को जीत
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन लेट होने पर मिलेगा पूरा रिफंड, जानें क्या कहता है IRCTC का नियम ?
आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर
ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पुजारियों से अभ्रदता मामला, धरना-प्रदर्शन के बाद एएसआई को किया एपीओ
रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़