मैदान और विकेट का जिम्मा संभाले हैं जयपुर के तापोष चटर्जी

मैदान और विकेट का जिम्मा संभाले हैं जयपुर के तापोष चटर्जी
बीसीसीआई के सीनियर पिच क्यूरेटर और राजस्थान के पूर्व रणजी क्रिकेटर तापोष चटर्जी की निगरानी में ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमी फाइनल के लिए मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच तैयार की गई थी।

खेप्र/नवज्योति, जयपुर। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में राजस्थान का भले ही कोई खिलाड़ी नहीं है लेकिन वर्ल्ड कप से राजस्थान का जुड़ाव बना है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पिच क्यूरेटर जयपुर के तापोष चटर्जी भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 19 नवम्बर को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए स्थानीय क्यूरेटर आशीष भौमिक के साथ नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के मैदान और विकेट का जिम्मा संभाले हैं। बीसीसीआई के सीनियर पिच क्यूरेटर और राजस्थान के पूर्व रणजी क्रिकेटर तापोष चटर्जी की निगरानी में ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमी फाइनल के लिए मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच तैयार की गई थी।

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने विकेट का मुआयना किया। मीडिया में आई तस्बीरों में दोनों टीमों के कप्तान पिच क्यूरेटर तापोष चटर्जी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने भी विकेट का मुआयना किया। 

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 30 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत का रिकॉर्ड बराबर रहा है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को भी इतनी ही बार जीत मिली है। हालांकि वर्ल्ड कप 2023 के दौरान नजारा कुछ और ही रहा है। यहां अभी तक वर्ल्ड कप के चार मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। 

टॉस की भूमिका होगी अहम
माना जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की विकेट पर टॉस की भूमिका अहम होगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसन्द करेगी। इस विकेट पर 315 रनों का स्कोर डिफेंड किया जा सकता है, क्योंकि यहां की पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें पहले बल्लेबाजी कर इस स्कोर के नजदीक पहुंचने पर होंगी। हालांकि वर्ल्ड कप के दौरान यह मैदान लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सफल रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया  जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...
राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती
असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की