खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 15 दिन आगे बढ़ना तय : राजस्थान खेल परिषद के प्रस्ताव और साई की टीम सहमत, अब 24 नवम्बर से हो सकती है शुरुआत

4608 खिलाड़ी लेंगे भाग 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 15 दिन आगे बढ़ना तय : राजस्थान खेल परिषद के प्रस्ताव और साई की टीम सहमत, अब 24 नवम्बर से हो सकती है शुरुआत
राजस्थान में नवम्बर में प्रस्तावित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को 15 दिन आगे खिसकाया जाना लगभग तय हो गया है।

जयपुर। राजस्थान में नवम्बर में प्रस्तावित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को 15 दिन आगे खिसकाया जाना लगभग तय हो गया है। जयपुर आई भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम ने भी राजस्थान खेल परिषद के खेलों को कुछ दिन आगे खिसकाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

पहली बार राजस्थान में हो रहे इस बहु-खेल आयोजन की शुरुआत अब 24 नवम्बर से हो सकती है। ये खेल राजधानी जयपुर सहित सभी सात संभाग मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव की अगुवाई में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टीम ने सोमवार को जयपुर में आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। उनके साथ साई के उप निदेशक श्रीनिवास मालेकर और एसोसिएशन इंडियन यूनिवर्सिटीज की प्रतिनिधि रीना पूनिया भी थीं। साई की टीम ने राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज कुमार पवन के साथ सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। परिषद अध्यक्ष ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने तैयारियों के लिए कुछ समय और मांगा था। अब खेलों की शुरुआत 24 नवम्बर से हो सकती है। उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल, इंडोर स्टेडियम, बैडमिंटन हॉल, साईकिल वेलोड्रम, हॉकी ग्राउण्ड, लॉन टेनिस कोर्ट, एथलेटिक्स ट्रेक में उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद टीम ने जगतपुरा शूटिंग रेंज पर निशानेबाजी और तीरन्दाजी की सुविधाओं का भी आकलन किया। इस दौरान परिषद के कार्यवाहक सचिव महावीर मीणा, अधिशाषी अभियंता रविन्द्र मीणा, सहायक अभियंता मनीष बाजिया और खेलों इंडिया प्रभारी खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया मौजूद थे।

20 खेलों का होगा आयोजन :

खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत 20 खेलों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित खेलों में तीरदांजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, तलवारबाजी बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, मलखम्भ, रग्बी, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वालीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती और योगासन शामिल हैं। प्रत्येक खेल में व्यक्तिगत एवं समूह खेल में 25 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रत्येक खेल में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा चयनित शीर्ष 8 टीमें भाग लेगी।

Read More आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे

4608 खिलाड़ी लेंगे भाग :

Read More आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : भारत नहीं झटक सका 10 विकेट, पहला टेस्ट रहा ड्रॉ

खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ से सम्बद्ध 400 विश्वविद्यालयों के 4608 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी प्रकार 886 तकनीकी अधिकारी व 375 खेल आयोजन के व्यवस्थार्थ वॉलिटियंर्स शामिल होंगे।  

Read More वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं