खेलो इंडिया यूथ गेम्स : डिस्क थ्रो में हंसराज को गोल्ड, विशाल को सिल्वर

जयपुर की बेटी ने तलवारबाजी में जीता स्वर्ण 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : डिस्क थ्रो में हंसराज को गोल्ड, विशाल को सिल्वर

बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के हंसराज धायल ने बालकों की डिस्क थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

जयपुर। बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के हंसराज धायल ने बालकों की डिस्क थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के ही विशाल कुमार ने स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। हंसराज ने अपने पांचवें प्रयास में 63.18 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हंसराज ने पहले प्रयास में 46.32 मीटर और दूसरे प्रयास में 58.39 मीटर की दूरी तय की लेकिन उनका तीसरा प्रयास नाकाम रहा। हंसराज ने फिर चौथे प्रयास में 61.77 मीटर दूर डिस्कस फेंका और उसके बाद पांचवें प्रयास में 63.18 मीटर दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस स्पर्धा का रजत पदक भी राजस्थान के विशाल कुमार के नाम रहा। विशाल ने अपने तीसरे प्रयास में 57.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। हरियाणा के निश्चय (57.60 मीटर) ने स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में राजस्थान का एक अन्य प्रतिभागी रवि 55.28 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहा। 

मुक्ता ने जीता रजत :

बालिकाओं की 3000 मीटर रेस में राजस्थान की मुक्ता ने 10:12.49 समय के साथ रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण हरियाणा की मुस्कान (10:04.68) ने और कांस्य मध्य प्रदेश की सृष्टि (10:29.50) ने कांस्य पदक जीता। 

योगासन में जीता पहला गोल्ड :

Read More गुवाहाटी में सितारों की चमक : जयपुर के हिस्से बची ‘खुरचन’, जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को नहीं दिखेगी रोहित-धोनी-विराट की झलक

ऋतिका बिश्नोई और उज्जवल ने योगासन में राजस्थान के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इन दोनों ने आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में 126.09 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र 125.79 और मेजबान बिहार 124.01 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

जयपुर की बेटी ने तलवारबाजी में जीता स्वर्ण :

Read More टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 

राजस्थान की प्रकृति शर्मा ने तलवारबाजी में स्वर्ण पदक जीता। जयपुर की प्रकृति ने तलवारबाजी के सेबर स्पर्धा में यह सफलता हासिल की। राजस्थान फेंसिंग एसोसिएशन के सीईओ दाउद खान ने बताया कि प्रकृति ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में कर्नाटक की तनवी एस. को 15-12 से पराजित किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी