मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

103 रन बनाकर जीत अपने नाम की

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुके मुंबई इंडियंस ने अपने प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल मुकाबले में 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया।

मुम्बई। प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुके मुंबई इंडियंस ने अपने प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल मुकाबले में 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया। मुम्बई ने चेन्नई को 16 ओवर में मात्र 97 रन पर ढेर कर दिया और फिर 14.5 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन बनाकर जीत अपने नाम की।  

सैम्स ने चेन्नई को दिए शुरुआती झटकें
मुम्बई की तरफ से डेनियल सैम्स ने 16 रन  देकर तीन विकेट हासिल किये, जबकि रायली मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और रमनदीप सिंह के हिस्से में एक-एक विकेट आया।

धोनी ने बनाए सर्वाधिक नाबाद 36 रन

चेन्नई के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 33 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाये। ड्वेन ब्रावो ने 12 और शिवम दुबे तथा अम्बाती रायुडू ने 10-10 रन का योगदान दिया। पहले ओवर में दो विकेट गिरने के बाद चेन्नई की टीम मुकाबले में नहीं लौट सकी।

Read More विश्व कप सपना टूटा, मैदान पर ही छलके रोनाल्डो के आंसू

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत