मुस्तफिजुर रहमान का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना संदिग्ध

मुस्तफिजुर रहमान का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना संदिग्ध
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान टी-20 विश्वकप से पहले वीजा लेने के संबंध में स्वदेश लौट गए हैं ऐसे में उनका शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान टी-20 विश्वकप से पहले वीजा लेने के संबंध में स्वदेश लौट गए हैं ऐसे में उनका शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

मुस्तफिजुर ने अपनी कटर्स और अधिक गति से सीएसके के आक्रमण को धार दी है। वह तीन मैचों में 15.14 की औसत और 8.83 की इकॉनमी से सात विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। सीएसके के लिए शुरुआत करते हुए सात में से चार विकेट उनके 10 गेंद के भीतर आए है। यह कारनामा उन्होंने 22 मार्च को चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में किया था। वह आईपीएल 2024 की नीलामी में बिकने वाले इकलौते बंगलादेशी क्रिकेटर हैं।

मुस्तफिजुर की अनुपस्थिति में सीएसके श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महीश थीक्षणा को हैदराबाद के खिलाफ खिला सकती है। इसके अलावा इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोईन अली भी एक विकल्प है।

सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने कहा कि आपके लाइन-अप में सभी तरह के विकल्प होना बहुत महत्वपूर्ण है। आप यह समायोजन कर सकते है। यह आपकी टीम को संतुलन देता है। अगर आप ये समायोजन नहीं कर सकते तो आपके पास जो है आप उसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

Read More एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग : आरडी क्रिकेट एकेडमी ने गीता आश्रम को 213 रनों से रौंदा, वीरेन की पारी पर फिरा पानी

उन्होंने कहा कि हमारे पास एक अच्छी बल्लेबाजी मजबूती है, शीर्ष क्रम पर ऑलराउंडर हैं, तो यह हमारे संतुलन में बड़ा अंतर पैदा करता है। हकीकत यह है कि वे बहुत अलग हैं, बाएं हाथ के गेंदबाज का होना अहम है, कई तरह की धीमी गेंद होती हैं लेकिन जो मुस्तफिजुर और मथीशा करते हैं वह विशेष है। कोई उनका सामना नहीं करना चाहता, हमारे बल्लेबाज उनका सामना नहीं करना चाहते और मैं कह सकता हूं कि विरोधी टीम भी उनका सामना नहीं करना चाहती।

Read More वनडे सीरीज : भारत का इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे आज, रोहित शर्मा-विराट कोहली की वापसी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई