ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया, ओलिवर गिरौड ने दागे दो गोल

मौजूदा चैंपियन फ्रांस का विजयी आगाज

ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया, ओलिवर गिरौड ने दागे दो गोल

दूसरे हाफ में किलियन एमबाप्पे ने 68वें मिनट में डेम्बेले के क्रास पर शानदार हैडर के जरिए गोल किया, वहीं 71वें मिनट में गिरौड ने एम्बाप्पे के क्रास पर कमाल का गोल दाग फ्रांस को 4-1 से मजबूत बढ़त दिला दी, जो आखिर में विजयी स्कोर रहा। 

दोहा। अपने खिताब का बचाव करने उतरे मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने फीफा विश्व कप के ग्रुप डी मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित कर दिया। कतर के अल जानौब स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में फ्रांस की जीत के हीरो अनुभवी स्ट्राइकर ओलिवर गिरोड रहे, जिन्होंने टीम की ओर से दो गोल दागे।  स्टार फारवर्ड करीम बेंजेमा के बिना उतरी फ्रांस ने चार गोल दागे, जबकि कंगारु एक गोल ही कर सके। हालांकि मैच में बढ़त आस्ट्रेलिया ने बनाई, जब नौवें मिनट में ही क्रेग गुडविन ने मैथ्यू लेकी के क्रास पर शानदार गोल बना आस्ट्रेलिया को 1-0 से आगे कर दिया।  इसके बाद फ्रांस की टीम हावी रही। एड्रियन रेबियोट ने 27वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी थियो हर्नांडेज के शानदार क्रास पर हैडर से फ्रांस के लिए बराबरी का गोल किया।  वहीं सेंटर फारवर्ड ओलिवर गिरौड ने 32वें मिनट में फ्रांस को 2-1 से बढ़त दिला दी।

हॉफ टाइम तक फ्रांस ने अपनी इस बढ़त को बनाए रखा।  दूसरे हाफ में किलियन एमबाप्पे ने 68वें मिनट में डेम्बेले के क्रास पर शानदार हैडर के जरिए गोल किया, वहीं 71वें मिनट में गिरौड ने एम्बाप्पे के क्रास पर कमाल का गोल दाग फ्रांस को 4-1 से मजबूत बढ़त दिला दी, जो आखिर में विजयी स्कोर रहा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं