मेसी के दम पर इंटर मियामी ने जीता एमएलएस कप का खिताब, मुलर पर भारी पड़े अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी

करियर की 47वीं ट्रॉफी जीती 

मेसी के दम पर इंटर मियामी ने जीता एमएलएस कप का खिताब, मुलर पर भारी पड़े अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी

लियोनल मेसी ने इंटर मियामी को एमएलएस कप में वैंकूवर व्हाइटकैप्स पर 3-1 की जीत दिलाते हुए अपने करियर की 47वीं ट्रॉफी हासिल की। फाइनल में मेसी और जर्मनी के स्टार थॉमस मुलर की प्रतिद्वंद्विता भी चर्चा में रही, जहां इस बार मेसी बाजी मार गए। मेसी ने 72वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल को असिस्ट देकर निर्णायक गोल में योगदान दिया।

फोर्ट लॉडरडेल। अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप से पहले लियोनल मेसी ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप फुटबॉल टूनार्मेंट का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाहला सिर्फ इंटर मियामी और वैंकूवर व्हाइटकैप्स के बीच ही नहीं था, बल्कि जर्मनी के स्टार फुटबॉलर थॉमस मुलर और अर्जेंटीना के मेसी के बीच भी एक जंग थी। मेसी और मुलर के बीच प्रतिद्वंद्विता में आमतौर पर मुलर ने ही बाजी मारी है, लेकिन इस बार अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी आगे निकल गए।

मेसी ने करियर की 47वीं ट्रॉफी जीती :

मुलर और मेसी के बीच हुए 10 मुकाबलों में से जर्मनी के स्टार ने सात में जीत हासिल की है।  एमएलएस के फाइनल में अर्जेंटीना के सुपर स्टार ने इंटर मियामी को मुलर की वैंकूवर व्हाइटकैप्स पर 3-1 से जीत दिलाई। इस तरह से मेसी ने अपने करियर की 47वीं ट्रॉफी के साथ अपने तीसरे मेजर लीग सॉकर सत्र का समापन किया।   मेसी ने 72वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल को गेंद देकर गोल करने में मदद की। 

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट में...
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण