कोग्निवेरा कप पोलो : जयपुर की जीत में ‘पद्मनाभ का सिक्सर’, भवानी के 3 गोल, बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रहीं आकर्षण

अचीवर्स की जीत में चमके ध्रुव 

कोग्निवेरा कप पोलो : जयपुर की जीत में ‘पद्मनाभ का सिक्सर’, भवानी के 3 गोल, बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रहीं आकर्षण

कोग्निवेरा कप के उद्घाटन मुकाबले में पद्मनाभ सिंह के छह गोलों से जयपुर ने थंडरबोल्ट को 10-6.5 से हराया। अन्य मैचों में जिन्दल-बेदला ने चांदना पोलो और ऑप्टिमस अचीवर्स ने वी पोलो को हराया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने किया।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह के बेहतरीन छह गोलों की बदौलत जयपुर ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर पहले कोग्निवेरा कप मुकाबले में थंडरबोल्ट को 10-6.5 गोल से पराजित कर दिया। जयपुर की जीत के असली हीरो पद्मनाभ सिंह रहे, जिन्होंने अकेले टीम के लिए छह गोल दागे। खेल के तीसरे चक्कर में स्टेडियम छोर पर उनका अंडर द नेक शॉट के जरिए बनाया गोल दर्शनीय रहा।

पद्मनाभ ने पहले चक्कर में ही लगातार तीन गोल ठोक अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने तीसरे चक्कर में फिर चार मिनट के भीतर तीन गोल ठोक डबल हैट्रिक बनाई। भवानी कालवी ने भी पद्मनाभ का शानदार साथ दिया और तीन गोल दागे। टीम की ओर से एक गोल विदेशी खिलाड़ी लांस वाटसन ने किया।

समीर सुहाग ने पुरानी यादें ताजा की :

थंडरबोल्ट की ओर से खेले 53 साल के समीर सुहाग ने अपने खेल से इस ग्राउण्ड पर अपनी पुरानी यादें ताजा कर दीं। समीर के खेल में आज भी वहीं, तेजी दिखी। काफी समय बाद जयपुर सीजन में खेलने उतरे समीर ने डेढ़ गोल का एडवांटेज लेकर खेली थंडरबोल्ट के लिए चार गोल दागे।

Read More आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास

जिंदल-बेदला की जीत में सिद्धांत के 6 गोल :

Read More आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

कोग्निवीरा कप के एक अन्य मुकाबले में जिन्दल-बेदला टीम ने सिद्धांत शर्मा के शानदार छह गोलों के दम पर चांदना पोलो को 9.5-6 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए हिम्मत सिंह बेदला ने दो और सिमरन शेरगिल ने भी एक गोल दागा। चांदना पोलो के लिए दीनू धनखड़ ने दो तथा अशोक चांदना, हूर अली और नवीन सिंह ने एक-एक गोल किया।

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

अभिनेत्री मलाइका ने किया उद्घाटन :

मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा विशेष आकर्षण रहीं। उन्होंने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, कोग्निवेरा के एमडी कमलेश शर्मा और एफआईपी के भारत में एम्बेसडन नरेन्द्र सिंह भी विशिष्ट दीर्घा में मौजूद थे।

अचीवर्स की जीत में चमके ध्रुव :

पीपीसी ग्राउण्ड पर अनुभवी ध्रुवपाल गोदारा के शानदार चार गोलों की बदौलत ऑप्टिमस अचीवर्स ने वी पोलो को 5-3.5 से शिकस्त दी। ध्रुव के अलावा अचीवर्स के लिए एक गोल डेनियल ओटमेंडी ने बनाया। आधा गोल का एडवांटेज लेकर खेली वी पोलो के लिए सभी तीन गोल 6 हैंडीकैप के सेंटियागो मराम्बियो ने किए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह