प्रणय सेमीफाइनल में

इंडोनेशिया ओपन : सात्विक-चिराग की जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी को हराया

प्रणय सेमीफाइनल में

एच एस प्रणय ने एकतरफा जीत दर्ज की। 2 गेम में प्रणय ने तीसरे नंबर रैंकिंग के खिलाड़ी कोडाई नाराओका को 18-21 और 16-21 से हराया। प्रणय ने आसानी से गेम जीते।

जकार्ता। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे इंडोनेशिया ओपन के पुरुष एकल में शुक्रवार को भारतीय शटलर एच एस प्रणय ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रणय ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान के कोडाई नाराओका को 2 सीधे गेम में 18-21 और 16-21 से हराया। दूसरी ओर मेंस डबल्स में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड रैंक-1 जोड़ी फजर अलफियान और इंडोनेशिया के मुहम्मद एड्रिएंटो को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अब एक्सेलसेन से भिड़ेगा 
एच एस प्रणय ने एकतरफा जीत दर्ज की। 2 गेम में प्रणय ने तीसरे नंबर रैंकिंग के खिलाड़ी कोडाई नाराओका को 18-21 और 16-21 से हराया। प्रणय ने आसानी से गेम जीते। प्रणय का अगला मुकाबला शनिवार को डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन और चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। पुरुष युगल में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी ने इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी को दो गेम में 21-13, 21-13 से हराया। भारतीय जोड़ी ने 4-0 की बढ़त के साथ शुरुआत की लेकिन इंडोनेशियाई जोड़ी ने कुछ लय हासिल की और इसे 3-5 कर दिया। 11-7 से इडोनेशियाई पेयर ने बढ़त बना ली। हालांकि, इसके बाद सात्विक-चिराग नहीं रुके और लगातार बढ़त बनाते गए। दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी हावी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका