अंडर-14 डेजर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट : चिराग का ऑलराउंड प्रदर्शन, दिशा अकादमी ने एमी अकादमी को हराया, हर्षित सैनी ने झटके 4 विकेट

चिराग बने प्लेयर ऑफ द मैच 

अंडर-14 डेजर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट : चिराग का ऑलराउंड प्रदर्शन, दिशा अकादमी ने एमी अकादमी को हराया, हर्षित सैनी ने झटके 4 विकेट

अंडर-14 डेजर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में दिशा अकादमी ने एमी अकादमी को 3 विकेट से हराया। एमी ने यश शर्मा के 56 रन की बदौलत 172 रन बनाए, जबकि दिशा के हर्षित सैनी ने 4 और चिराग ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चिराग ने 61 रन की मैच-विजयी पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

जयपुर। गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर-14 डेजर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में दिशा अकादमी ने एमी अकादमी पर 3 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल जीता। इस जीत में दिशा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जिसमें एमी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवर में दस के नुकसान पर 172 रन बनाए, जिसमें एम की ओर से यश शर्मा (56), गौरव (29), अनस (18) और प्रतीक ने (18) ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए।  दिशा ने कातिलाना बॉलिंग से मेजबान टीम के बैटिंग लाइनअप में खलबली मचाकर रख दी। टीम की ओर से हर्षित सैनी-4, चिराग ने 3 और मयंक-अथर्ववेद ने 1-1 शिकार किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा की टीम ने 7 विकेट खोकर 173 रन बनाकर यह मुकाबला जीता। दिशा की जीत में चिराग ने अपने ऑलराउंड खेल से प्रभावित किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर 3 विकेट लिए। इसके बाद चेज के समय बैटिंग से चिराग ने ताबड़तोड़ 4 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ  द मैच चुना गया। दक्ष पारीक (21), हर्षित सैनी-(17) और युवान ने (15) रन बनाकर दिशा की जीत में महत्वपूर्ण योगदान निभाया।  एमी की ओर से गेंदबाजी में गौरव और हिमांशु ने 3-3 ने विकेट लिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र