साईराज बहुतुले होंगे राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच

आईपीएल 2025 के लिए टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया 

साईराज बहुतुले होंगे राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच

राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को आईपीएल 2025 के लिए टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया है।

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को आईपीएल 2025 के लिए टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया है। 52 वर्षीय बहुतुले पहली भी 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग सेट अप का हिस्सा रह चुके है।   

आरआर में फिर शामिल होना सम्मान की बात :

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाये जाने पर बहुतुले ने कहा कि  राजस्थान रॉयल्स में फिर से शामिल होना एक बहुत बड़े सम्मान की बात है। मैं मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और अन्य कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर हमारे गेंदबाजी आक्रमण को विकसित करने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। हमारा लक्ष्य आगामी सत्र में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करना है। 

2023 में थे सहायक कोच :

Read More हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

हाल ही में जब भारतीय टीम टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर गई थी तब बहुतुले भारतीय टीम के मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण के सहायक थे। वह 2023 में एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम गेंदबाजी कोच भी रहे थे। बहुतुले ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 633 विकेट और टी-20 में दस विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट और आठ एकदिवसीय मैच खेले हैं। 

Read More आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास

बहुतुले को स्पिन की गहरी समझ : द्रविड

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

आरआर के मुख्य कोच द्रविड़ ने कहा कि साईराज बहुतुले को स्पिन गेंदबाजी की गहरी समझ और उनके व्यापक कोचिंग अनुभव ने उन्हें हमारी टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा। युवा गेंदबाजों को सलाह देने की उनकी सिद्ध क्षमता राजस्थान रॉयल्स में हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। उनकी अंतर्दृष्टि और मार्गदर्शन से हमारे खिलाड़ी आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। 

लक्ष्य आगामी सीजन में ऊंचाईयों को छूना :

बहुतुले ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स में फिर से शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात  है। यह फ्रेंचाइजी युवा प्रतिभाओं को निखारने ओर आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिबद्ध है, जो मेरी कोचिंग फिलॉसफी से मेल खाता है। मैं राहुल और पूरी टीम के साथ मिलकर हमारे गेंदबाजों को विकसित करने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। हमारा लक्ष्य आगामी सीजन में नई ऊंचाइयों को छूना है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजापार्क में श्री साईं बाबा के 20वें वार्षिकोत्सव पर श्रीमद भागवत कथा में 'नंदोत्सव' धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने...
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं
जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली होगी डिजिटल, कर्मचारियों को मिले 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?
ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले