ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले

यूएई की मजबूत हवाई सुरक्षा: 1,700 से अधिक ईरानी हमले नाकाम

ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएई रक्षा मंत्रालय ने अभूतपूर्व सफलता का दावा किया है। पिछले 11 दिनों में दागी गई 270 मिसाइलों में से 92% और 1,475 ड्रोनों में से 94% को नष्ट कर दिया गया। दुबई में आपातकालीन अलर्ट के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है और वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह सतर्क है।

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का लगातार जवाब दे रही हैं। दुबई में लोगों को सरकारी आपातकालीन मोबाइल अलर्ट भेजकर संभावित मिसाइल खतरे के बारे में चेतावनी दी गई और तुरंत सुरक्षित इमारतों में जाने को कहा गया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्थिति में सुधार होने पर चेतावनी वापस ले ली।

गौरतलब है कि, ये घटनाएं 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई हैं। ईरान ने पूरे पश्चिम एशिया में इजरायली और अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ जवाबी कार्रवाई की है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली सतर्क है और हमारे सहयोगियों के साथ तालमेल से और स्थिति मजबूत हुई है। मंत्रालय ने पिछले 11 दिनों में 1,475 ड्रोन हमलों पर 94 प्रतिशत को और 270 मिसाइल हमलों में से 92 प्रतिशत आसमान में ही नष्ट कर दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ