करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंक पर पहुंचे सात्विक-चिराग

लियांग वेई केंग और वांग चैंग की चीनी जोड़ी को पीछे छोड़ा

करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंक पर पहुंचे सात्विक-चिराग

दो दिन पहले कोरिया ओपन 2023 का खिताब जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने विश्व रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

कुआला लंपुर। दो दिन पहले कोरिया ओपन 2023 का खिताब जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने विश्व रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

सात्विक-चिराग ने लियांग वेई केंग और वांग चैंग की चीनी जोड़ी को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय युवाओं ने कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में इस चीनी जोड़ी को हराया था। इस सीजन में कोरिया ओपन सुपर 500, स्विस ओपन सुपर 300 और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 खिताब जीतने वाले सात्विक-चिराग अब 87,211 अंकों के साथ विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।

सात्विक-चिराग ने कोरिया ओपन के फाइनल में विश्व की शीर्ष जोड़ी फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान आर्दियंतो के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद 17-21, 21-13, 21-14 से जीत दर्ज की थी। यह जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के वर्तमान सीजन में एक भी फाइनल नहीं हारी है। इस बीच, कोरिया ओपन से जल्दी बाहर होने वाली दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु महिला एकल सूची में 17वें स्थान पर बरकरार हैं। लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल एक स्थान गिरकर 37वें स्थान पर आ गयी हैं।

पुरुष एकल सूची में एचएस प्रणय (10वां स्थान) भारत के शीर्ष शटलर बने हुए हैं। कनाडा ओपन विजेता लक्ष्य सेन कोरिया ओपन से चूकने के बाद एक स्थान फिसलकर 13वें पायदान पर आ गये हैं, जबकि फॉर्म से जूझ रहे किदांबी श्रीकांत 20वें स्थान पर बने हुए हैं।

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका