सात्विक-चिराग ने जीता स्विस ओपन पुरुष युगल खिताब 

पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता

सात्विक-चिराग ने जीता स्विस ओपन पुरुष युगल खिताब 

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चैंपियन सात्विक-चिराग ने 54 मिनट चले रोमांचक खिताबी मुकाबले में चीनी युगल को 21-19, 24-22 से मात दी।  

बेसल। भारत के सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने स्विस ओपन के पुरुष युगल फाइनल में रविवार को चीन के रेन जियांग यू और तान कियांग को हराकर 2023 का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीत लिया।  राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चैंपियन सात्विक-चिराग ने 54 मिनट चले रोमांचक खिताबी मुकाबले में चीनी युगल को 21-19, 24-22 से मात दी।  इससे पहले सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल में मलेशिया के ओंग यू सिन और टियो ई यी को परास्त किया था।  पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने धैर्यवान शुरुआत करने के बाद आक्रामक रुख अपनाया और 18-13 की बढ़त बना ली।  सात्विक-चिराग जब गेम जीतने से सिर्फ तीन पॉइंट दूर थे तब चीनी युगल ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन कर स्कोर 18-17 कर दिया। रेन-तान ने गेम समाप्त होने से पहले तीन अंक और स्कोर किए लेकिन चिराग के शानदार शॉट चयन ने भारत को 21-19 की जीत दिला दी। पहले गेम के अंतिम हिस्से में लय हासिल करने वाली चीनी जोड़ी ने दूसरे गेम में लगातार पॉइंट स्कोर किए, हालांकि सात्विक-चिराग ब्रेक तक 11-9 से आगे रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग