टेबल टेनिस में शैल्बी विजेता और क्रैडल हॉस्पिटल उपविजेता रहे

विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए

टेबल टेनिस में शैल्बी विजेता और क्रैडल हॉस्पिटल उपविजेता रहे

टेबल टेनिस टीम स्पर्धा का खिताब शैल्बी हॉस्पिटल ने जीता।

जयपुर। टेबल टेनिस टीम स्पर्धा का खिताब शैल्बी हॉस्पिटल ने जीता। क्रैडल हॉस्पिटल उपविजेता और खंडेलवाल हार्ट और नारायणा हॉस्पिटल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। ओपन इवेंट में चैंपियन कैटेगरी में चित्रेश शेखावत ने फाइनल में प्रणव राजोरा को हरा खिताब जीता। वहीं चैलेंजर वर्ग में राज सोमानी ने राहुल अहलूवालिया को हरा खिताब अपने नाम किया। क्वीन कैटेगरी में रुचि गुप्ता ने त्रिवेणी ढाका को और गर्ल्स कैटेगरी में रुचि गुप्ता ने संगीता खंडेलवाल को हरा खिताब जीता। 

सीपी सुथार और उत्कर्ष प्रधान की जोड़ी ने चित्रेश शेखावत और विजय यादव की जोड़ी को हराकर युगल खिताब जीता। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. एनसी पूनिया, डॉ. सोनदेव बंसल, डॉ. अरुण परतानी, डॉ. दीपक सैनी, डॉ. नरेश सोमानी, डॉ. राहुल जैन, डॉ. राजेश पाठक और डॉ. नवनीत गुप्ता मौजूद थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल