चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट

नटराज ने जीते 9 स्वर्ण सहित कुल 11 पदक 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 67 पदकों (42 स्वर्ण) के साथ लगातार दूसरी बार ओवरऑल खिताब जीता। पहली बार शामिल केनोइंग-कयाकिंग में उसने 30 में से 23 स्वर्ण हासिल किए। ओलंपियन श्रीहरि नटराज 9 स्वर्ण सहित 11 पदक जीतकर सबसे सफल एथलीट रहे। 12 दिवसीय आयोजन में देशभर के 4,500 खिलाड़ी शामिल हुए।

जयपुर। केनोइंग और कयाकिंग में शानदार प्रदर्शन और एथलेटिक्स और स्वीमिंग में दमदार कोशिशों के दम पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने संपन्न हुए 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ओवरऑल चैंपियनशिप का अपना खिताब बरकरार रखा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 67 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसमें 42 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। पहली बार इन खेलों में शामिल केनोइंग और कयाकिंग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 30 में से 23 स्वर्ण जीत अपनी बादशाहत कायम की। उन्होंने तैराकी में 6, एथलेटिक्स में 5, रेसलिंग में दो तथा वेटलिफ्टिंग, साइक्लिंग, आर्चरी, टेबल टेनिस और कबड्डी में एक-एक स्वर्ण पदक जीता।  केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खड़से के मुख्य आतिथ्य में 12 दिन चले खेलों का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने की, जबकि राजस्थान के खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इन खेलों में देशभर से करीब साढ़े चार हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों ने 12 दिन चले आयोजन में राजस्थान की शानदार मेहमाननवाजी के लिए राजस्थान सरकार का शुक्रिया कहा। इन खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा थे, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट का सफल आयोजन संभव हुआ।

आखिरी दिन हुआ 28 स्वर्ण पदकों का फैसला :

खेलों के आखिरी दिन शुक्रवार को 28 स्वर्ण पदकों का फैसला हुआ। इनमें बॉक्सिंग में 24 स्वर्ण पदक रहे। भरतपुर के लोहागढ़ इंडोर स्टेडियम में हुई बॉक्सिंग में गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

नटराज ने जीते 9 स्वर्ण सहित कुल 11 पदक :

Read More राजस्थान सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : आदेश गरसा और डोना धाकड़ बने सबसे तेज धावक

ओलंपियन और देश के शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज केआईयूजी-2025 के सबसे सफल एथलीट रहे। नटराज ने जैन यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए अकेले 9 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। 

Read More आईपीएल-2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन, ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना