दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20, जीत के साथ शुरुआत करने उतरेगा भारत

गति, स्विंग और स्पिन का संगम है गेंदबाजी आक्रमण 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20, जीत के साथ शुरुआत करने उतरेगा भारत

भारत बाराबती स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत जीत से करना चाहेगा। एशिया कप में अजेय रहने और ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 जीत से टीम आत्मविश्वास में है। बल्लेबाजी में अभिषेक, गिल, सूर्यकुमार और हार्दिक मजबूती देंगे, जबकि बुमराह, अर्शदीप और स्पिन तिकड़ी आक्रमण संभालेगी। कप्तान सूर्यकुमार ने गिल और हार्दिक के फिट होने की पुष्टि की।

कटक। भारतीय टीम बाराबती स्टेडियम की रोशनी में हालिया फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज आश्चर्यचकित कर सकते हैं। भारत कल आत्मविश्वास के साथ सीरीज में उतरेगा।  इस साल के एशिया कप में अजेय रहने और ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से कड़ी टक्कर वाली जीत के साथ उनमें आत्मविश्वास और दम दोनों हैं। अभिषेक शर्मा पावरप्ले में लय सेट करने का प्रयास करेंगे। शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा बीच में स्थिरता के साथ स्ट्राइक रोटेट करने और शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। वहीं निचले क्रम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे, या हर्षित राणा गहराई और फिनिशिंग टच देने में सक्षम हैं और कुछ ही पलों में खेल का रुख बदल सकता है।

गति, स्विंग और स्पिन का संगम है गेंदबाजी आक्रमण :

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण गति, स्विंग और स्पिन का एक संगम है। जसप्रीत बुमराह, जो शायद दुनिया के सबसे धारदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं, आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जिसमें अर्शदीप सिंह अपनी चतुराई और सटीकता से उनका साथ देंगे। कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अपनी स्पिन वैरायटी से किसी भी बल्लेबाजी को मुश्किल में डाल सकते हैं।

गिल और हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट है : सूर्यकुमार

Read More मयंक के शतक से जीती आरएस क्रिकेट अकादमी, वंश शर्मा ने भी खेली 96 रनों की शानदार पारी

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या पूरी तरह से स्वस्थ तथा फिट हैं। गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में अकड़न हो गई थी, जबकि हार्दिक सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण बाहर थे। गिल चोट के बाद से अभी तक नहीं खेले हैं, लेकिन हार्दिक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी की। भारतीय कप्तान ने कहा कि आपने एशिया कप में भी देखा था, जब हार्दिक नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे थे, तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन के संबंध में हमारे लिए बहुत सारे विकल्प, कॉम्बिनेशन खोल दिए थे। उनका अनुभव बहुत काम आएगा और उनकी मौजूदगी से निश्चित रूप से टीम को अच्छा संतुलन मिलेगा। गिल के टीम में वापस आने के साथ सूर्यकुमार ने यह स्पष्ट किया कि संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में जगह के लिए जितेश शर्मा से मुकाबला करना होगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि ओपनर्स को छोड़कर सभी बल्लेबाजों को ऑर्डर में अपनी स्थिति के संबंध में लचीला होना होगा।

Read More डब्ल्यूपीएल : यूपी वॉरियर्ज को मिली पहली जीत, हरलीन की नाबाद फिफ्टी, मुंबई को 7 विकेट से हराया 

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्र भावुक : धरने पर बैठे, कहा- वापसी तक नहीं करेंगे स्कूल में प्रवेश  शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्र भावुक : धरने पर बैठे, कहा- वापसी तक नहीं करेंगे स्कूल में प्रवेश 
शिक्षक ने भी बच्चों से धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन छात्रों ने स्पष्ट कहा कि व्याख्याता की वापसी...
वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन