शेन डीट्ज ने वेस्टइंडीज महिला टीम के मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा, टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

तीन साल तक इस भूमिका को निभाया

शेन डीट्ज ने वेस्टइंडीज महिला टीम के मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा, टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
शेन डिट्ज ने वेस्टइंडीज महिला टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे तीन साल तक इस भूमिका में रहे। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने पुष्टि की है कि उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त हो गया और यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है।

सेंट जॉन्स। शेन डिट्ज ने वेस्टइंडीज महिला टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे तीन साल तक इस भूमिका में रहे। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने पुष्टि की है कि उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त हो गया और यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। सीडब्ल्यूआई ने बताया कि वेस्टइंडीज पुरुष टेस्ट टीम के पूर्व मुख्य कोच आंद्रे कोली, पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए महिला टीम के अंतरिम कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीडब्ल्यूआई ने अभी तक इस दौरे की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। कोली पहले से ही वेस्टइंडीज के कोचिंग सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 'हाई-परफॉरमेंस प्रोग्राम' में योगदान दिया है और पिछले साल वेस्टइंडीज पुरुष 'ए' टीम के कोच भी रह चुके हैं। शेन डिट्ज़ के कार्यकाल के दौरान, वेस्टइंडीज की टीम लगातार दो महिला टी-20 वर्ल्ड कप (2024 और 2026) के सेमीफाइनल तक पहुंची। 2024 में वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड से हार मिली, जबकि इस साल उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने हराया। सीडब्लयूआई के क्रिकेट निदेशक माइल्स बास्कोम्बे ने कहा, शेन इस टीम को लगातार दो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक ले गए, और अब यह इस टीम के लिए एक मानक बन गया है।

हम इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। उन्होंने हमें अपनी योजनाओं के बारे में बताया, और हमने मिलकर यह तय किया कि अभी टीम की कमान किसी और को सौंपना सबसे सही रहेगा। आंद्रे के पास वेस्टइंडीज क्रिकेट सिस्टम का काफी अनुभव है, जिसमें पिछले साल पुरुष 'ए' टीम के साथ काम करना भी शामिल है। हम इस जिम्मेदारी को लेने के लिए उनकी सराहना करते हैं, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी बिना किसी रुकावट के जारी रह सकेगी। टीम के साथ बिताए अपने समय को याद करते हुए, डिट्ज ने कहा, पिछले तीन साल काफी सफल रहे। मैं खिलाड़ियों, स्टाफ और क्रिकेट वेस्टइंडीज को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के तालकटोरा में मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, कम नंबर आने से थी परेशान  जयपुर के तालकटोरा में मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, कम नंबर आने से थी परेशान 
घर से लापता हुई आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा का शव मंगलवार सुबह जयपुर के तालकटोरा में मिलने से...
दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव से बाहर नहीं: अब इस कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने ही उठा दिए सवाल
अंडर-14 नेशनल कप : तारीक अकादमी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, मैन ऑफ द मैच बने अरविंद
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के 30 नेताओं की साख दांव पर, 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा की परीक्षा
भारतीय गेंदबाजों का कहर : अर्शदीप ने झटके चार विकेट, न्यूजीलैंड की पारी 185 रनों पर सिमटी
दिल्ली पुलिस मुख्यालय प्रदर्शन मामले में ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित, जानें पूरा मामला
डीएलसी अभियान-5.0 शुरू, रेलवे पेंशनभोगियों को अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा