'तुम्हें शर्म आनी चाहिए मिशेल मार्श', वायरल फोटो पर भड़के क्रिकेट फैंस

'तुम्हें शर्म आनी चाहिए मिशेल मार्श', वायरल फोटो पर भड़के क्रिकेट फैंस

मिशेल मार्श की वायरल हो रही तस्वीर पर भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जमकर आड़े हाथों लिया है।

नई दिल्ली। आईसीसी विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत को हराने से अधिक चर्चा ट्रॉफी के अनादर को लेकर हो रही है। मिशेल मार्श की वायरल हो रही तस्वीर पर भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जमकर आड़े हाथों लिया है।

सोशल मीडिया पर वायर फोटो में देखा गया है कि मार्श विश्व कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर बैठे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग मिशेल मार्श से काफी नाराज हैं और लोगों का कहना है कि ऐसी हरकत करके मार्श ने ट्रॉफी का अनादर किया है। मिशेल की फोटो पर सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी सामने आ रही हैं।

इस फोटो को कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। इस फोटो के साथ ट्रॉफी की फूल माला वाली संयुक्त फोटो वायरल हो रही है।

इस फोटो को लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर किसी शायर की पंक्तियों साझा करते हुए लिखा-

इतना भी गुमान ना कर अपनी जीत पे ऐ बेखबर, शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे तो मेरी हार के हैं। समय अच्छे अच्छों को कद्र करना सिखा देता है, आज नहीं तो कल सही। भारत, भारतीय संस्कृति की जय।

Read More खेलो इंडिया विंटर गेम्स की आइस हॉकी स्पर्धा 20 जनवरी से लद्दाख में, देहरादून में होगी राजस्थान टीमों की चयन स्पर्धा

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''वे इस ट्रॉफी के लायक नहीं हैं, अगर उनके मन में इसके लिए सम्मान नहीं है। तुम्हें शर्म आनी चाहिए मिशेल मार्श।" इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि मार्श की यह हरकत क्रिकेट के इतिहास में अपमानजनक और असम्मानजनक कृत्य के रूप में दर्ज किया जाएगा। ऐसा रवैया अनुचित और अस्वीकार्य है। आप क्रिकेटरों की भावी पीढ़ी के लिए क्या संदेश दे रहे है।

Read More डब्ल्यूपीएल : यूपी वॉरियर्ज को मिली पहली जीत, हरलीन की नाबाद फिफ्टी, मुंबई को 7 विकेट से हराया 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर