एथलेटिक्स प्रतियोगिता मेें विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा, 100 महाविद्यालयों के 1100 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े हुए कॉलेज के विद्यार्थी ले रहे हैं हिस्सा

एथलेटिक्स प्रतियोगिता मेें विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा, 100 महाविद्यालयों के 1100 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड में विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय की तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड में विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय की तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े हुए कॉलेज के छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभा दिखा रहे हैं और बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं आज शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन लगभग 100 महाविद्यालयों के 1100 से अधिक पुरूष व महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पना कटेजा ने किया और उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर कर बाहर आती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय खेल बोर्ड को मूलभूत सुविधाओ की बेहतरी के लिए  राजस्थान सरकार के साथ मिल कर हर संभव प्रयास करेगें। सचिव खेल बोर्ड डॉ.प्रीति शर्मा ने बताया कि खिलाडियों को मेहनत, लगन और जुनून ही सफलता ऊंचाईयों तक पहुंचा सकती है। 

इस मौके पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कॉस-कट्री प्रतियोगिता 2024-25 में विवि टीम द्वारा रजत पद प्राप्त करने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन सचिव सुरेन्द मीणा ने बताया प्रतियोगिता में 20 कि.मी. चाल, शॉटपुट, लम्बी कूद, भाला फेंक, 5000 मीटर फाइनल व 100 मी., 200 मी., 400 मी. व 800 मी. के रोमी फाइनल आयोजित हुआ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर : आरटीओ द्वितीय अव्वल, प्रथम का प्रदर्शन कमजोर राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर : आरटीओ द्वितीय अव्वल, प्रथम का प्रदर्शन कमजोर
परिवहन मुख्यालय की ओर से जारी ताजा राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर। वित्तीय...
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी
केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पूर्व टीएमसी सांसद नुसरत जहां ईडी के समक्ष हुईं पेश, कंपनी की अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका नहीं
हॉर्मुज में हालात फिर तनावपूर्ण : गुजरात आ रहे एक जहाज पर फायरिंग, कब्जे में लिया
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण