भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 : सूर्यकुमार की फॉर्म पर रहेगी नजर, गिल व अभिषेक करेंगे ओपनिंग

वर्ल्ड कप को देखते हुए अहम सीरीज 

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 : सूर्यकुमार की फॉर्म पर रहेगी नजर, गिल व अभिषेक करेंगे ओपनिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज कैनबरा में शुरू होगी। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जिन्होंने कप्तान के रूप में अब तक कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं गंवाई है। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज अहम मानी जा रही है। गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम कंगारूओं के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच बुधवार को पहला टी-20 मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खेलने उतरेगी। सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं और उनसे इस सीरीज में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद रहेगी।  यह लगभग तय है कि भारतीय टीम करीब वही प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी जिसके साथ उसने एशिया कप का खिताब जीता था। भारत के पास टी-20 की मजबूत टीम है और इसका पता इस बात से ही चल रहा है कि टीम ने पिछले 10 में से आठ मुकाबले जीते हैं, जबकि एक हारा है। वहीं टीम का एक मैच टाई रहा था।

आसान नहीं है चुनौती :

भारतीय टीम के लिए चुनौती आसान नहीं रहेगी क्योंकि कंगारू टीम भी फॉर्म में है और उसने भारत की तरह पिछले 10 में से आठ मैच जीते हैं, जबकि एक मैच में उसे हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश में धुला भी है।

कप्तान के तौर पर बेहतर है सूर्यकुमार का रिकॉर्ड :

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

सूर्यकुमार भले ही बल्ले से योगदान नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने अब तक 29 में से 23 मुकाबले जीते हैं और इस दौरान टीम ने आक्रामक होकर बल्लेबाजी की है और पहली ही गेंद से विपक्षी गेंदबाजों पर हमलावर रहे हैं। सूर्यकुमार के नेतृत्व में भारत ने अब तक कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है और हाल ही में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब भी जीता था।

Read More टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 

वर्ल्ड कप को देखते हुए अहम सीरीज :

Read More आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

टी-20 विश्व कप अब ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में भारत की तैयारियों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सीरीज काफी अहम है। भारत को इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले करीब 15 टी-20 मुकाबले खेलने हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया में टीम को सकारात्मक नतीजे मिलते हैं तो इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार की फॉर्म को लेकर चिंताओं को खारिज किया, लेकिन सूर्यकुमार को जल्द ही फॉर्म में लौटना होगा।

गिल-अभिषेक करेंगे पारी की शुरूआत :

एक बार फिर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे। एशिया कप में अभिषेक शानदार फॉर्म में थे और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में भी उनसे इसी तरह का प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। ऑस्ट्रेलिया की पिच पर अभिषेक के सामने चुनौती रहेगा, ऐसे में कप्तान का योगदान काफी महत्वपूर्ण होगा। वहीं, चौथे स्थान पर तिलक वर्मा उतरेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में शिवम दुबे पर बल्ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन करने का जिम्मा रहेगा। एशिया कप फाइनल में साहसिक पारी खेलने वाले तिलक वर्मा और अक्षर पटेल मध्य क्रम का जिम्मा संभालेंगे।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह