खेल प्रबंधक की मॉनिटरिंग के लिए लगाई ड्यूटी, खोल दी खेल परिषद की व्यवस्थाओं की पोल, कर दी स्टेडियम की दुर्दशा की हकीकत बयां

चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई 

खेल प्रबंधक की मॉनिटरिंग के लिए लगाई ड्यूटी, खोल दी खेल परिषद की व्यवस्थाओं की पोल, कर दी स्टेडियम की दुर्दशा की हकीकत बयां

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश और खेल विभाग की सख्ती के बाद राजस्थान खेल परिषद ने स्टेडियम की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए खेल प्रबंधकों और चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई।

जयपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश और खेल विभाग की सख्ती के बाद राजस्थान खेल परिषद ने स्टेडियम की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए खेल प्रबंधकों और चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई। लेकिन पहले ही दिन खेल प्रबंधक शमीम अहमद की रिपोर्ट ने परिषद की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शमीम अहमद ने अपनी रिपोर्ट में परिषद मुख्यालय की दुर्दशा का जिक्र करते हुए बताया कि कमरों में मकड़ी के जाले लगे हैं, सफाई का अभाव है और पानी की निकासी की समस्या के कारण बालकनी जर्जर हो चुकी है। शमीम अहमद की रिपोर्ट ने राजस्थान खेल परिषद की व्यवस्थाओं की सच्चाई को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि खेल विभाग के अधिकारी इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

शमीम ने अपनी रिपोर्ट में स्टेडियम परिसर के कई स्थानों को खतरनाक बताया। तीरन्दाजी मैदान के पीछे लम्बी रस्सी पड़ी है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है। वहीं आठ साल में भी पूरा नहीं बन सका खेल भवन खुला पड़ा है, जहां निर्माण सामग्री और खुले में रखे उपकरणों से हादसों की आशंका है। परिसर में मादक द्रव्यों के सेवन के अवशेष भी पाए गए हैं।

छात्रावासों में अव्यवस्था :

    1) खिलाड़ियों के लिए बनाए गए छात्रावासों में अव्यवस्थाओं का अंबार है।
    2) भोजन का स्तर बेहद खराब।
    3) भोजन कक्ष में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं।
    4) बिस्तर गंदे और बैड एक-दूसरे से सटे हुए।
    5) जगह-जगह गंदगी और कई दरवाजे खुले हैं, जो सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
    6) छात्रावासों का प्रभार लंबे समय से एक ही खेल प्रबंधक रणविजय सिंह के पास है।

Read More हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

खेल मैदानों की स्थिति खराब : 

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

    1) स्टेडियम परिसर के खेल मैदानों में प्राथमिक सुविधाओं का अभाव है।
    2) साफ-सफाई और ग्राउंड्समैन नहीं।
    3) प्राथमिक चिकित्सा और पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं।
    4) अनुबंधित प्रशिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा।
    5) परिसर में घूम रहे हैं आवारा कुत्ते।
    6) अभिभावकों के बैठने की कोई सुविधा नहीं।

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

सुरक्षा और निगरानी का सुझाव :

शमीम ने रिपोर्ट में कबड्डी ग्राउंड, तीरंदाजी मैदान, बैडमिंटन हॉल, हैंडबॉल ग्राउंड, स्विमिंग पूल और हॉकी ग्राउंड के पास सफाई और रोशनी के अभाव को चिन्हित किया। उन्होंने इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सिफारिश की।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ? बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और अन्य दिग्गजों ने...
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला : अधिकारियों ने निलंबित की उड़ानें : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम,
प्रदेश में गैस किल्लत नहीं : सप्ताह भर में सामान्य हो जाएंगे हालात, गोदारा ने कहा- कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी जल्द होगी शुरू
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जानें राज काज में क्या है खास 
‘आपदा को अवसर में बदला’: बदल गया रोटी का जायका, ढाबा संचालक ने गैस सिलेण्डरों के बजाय तंदूर किए शुरू 
ओडिशा में भीषण हादसा: एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 13 अन्य घायल, मृतकों के परिजनों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा