एसएमएस स्टेडियम के तरणताल नए सत्र से होंगे निजी हाथों में, खेल परिषद ने किया टेंडर, न्यूनतम बोली एक करोड़ होगी

1995 में बना था अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल 

एसएमएस स्टेडियम के तरणताल नए सत्र से होंगे निजी हाथों में, खेल परिषद ने किया टेंडर, न्यूनतम बोली एक करोड़ होगी

सवाई मानसिंह स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय तरणताल समेत तीनों स्वीमिंग पूल का रखरखाव अब नए सत्र से निजी हाथों में सौंपा जाएगा।

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय तरणताल समेत तीनों स्वीमिंग पूल का रखरखाव अब नए सत्र से निजी हाथों में सौंपा जाएगा। राजस्थान खेल परिषद ने इसके लिए निविदा जारी कर निजी फर्मों को आमंत्रित किया है। परिषद ने स्टेडियम के तीनों स्वीमिंग पूल के लिए न्यूनतम बोली एक करोड़ रुपए रखी है। अब तक स्टेडियम के तीनों स्वीमिंग पूल का रखरखाव स्वयं राजस्थान खेल परिषद द्वारा ही किया जाता रहा है।

पांच साल का होगा अनुबंध :

खेल परिषद की ओर से 28 फरवरी को जारी निविदा के मुताबिक स्टेडियम के इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल, ऑल वेदर पूल और मिनी स्वीमिंग पूल का संचालन लाइसेंस फीस के आधार पर किया जाएगा और इसके लिए निविदा में अधिकतम बोली दाता के साथ पांच साल का करार किया जाएगा। 

11 मार्च को खोली जाएगी निविदा :

Read More हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

खेल परिषद ने तीनों तरणताल के लिए एक वर्ष के लिए न्यूनतम बोली एक करोड़ रुपए रखी है। परिषद द्वारा जारी सूचना के मुताबिक निविदा अपलोड करने की आखिरी तिथि 10 मार्च रखी गई है, जबकि 11 मार्च को दोपहर दो बजे तकनीकी निविदा खोली जाएगी। 

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

1995 में बना था अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल :

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

सवाई मानसिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल का निर्माण 1995 में किया गया। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत ने इसका उद्घाटन किया। अंतरराष्ट्रीय तरणताल को अब नये सिरे से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण 2008 में किया गया। वहीं छोटे बच्चों के लिए मिनी स्वीमिंग पूल का संचालन किया जा रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश