रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 

युवराज को 10 लाख रुपए का चेक भेंट किया

रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 

वीर अहलावत ने अंतिम राउंड में शानदार 62 का स्कोर खेलते हुए 19-अंडर 261 के साथ जयपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया। यह उनका पांचवां खिताब है, जिससे वे पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 38वें से 18वें स्थान पर पहुंच गए। युवराज संधू 18-अंडर के साथ दूसरे, जबकि शौर्य भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर रहे। कपिल देव ने पुरस्कार वितरित किए।

जयपुर। गुरुग्राम के वीर अहलावत ने चौथे राउंड में आठ-अंडर 62 के अपने टूर्नामेंट के सबसे कम स्कोर की बराबरी की और जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब में खेले गए एक करोड़ इनामी राशि के जयपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। वीर अहलावत (67-62-70-62) ने इस हफ्ते कुल 19-अंडर 261 का स्कोर किया और अपना पांचवां खिताब और 15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि हासिल की। इसके साथ ही वे पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 38वें से 18वें स्थान पर पहुंच गए।  शुक्रवार को वीर के असाधारण बोगी-फ्री राउंड ने उन्हें रामबाग गोल्फ क्लब में सबसे कम जीतने वाले कुल स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने में भी मदद की। यह रिकॉर्ड पहले संजय कुमार के नाम था, जिन्होंने 2011 में एक पीजीटीआई  इवेंट में 16-अंडर 264 का स्कोर किया था।

युवराज संधू (65-63-66-68), जो तीसरे राउंड के बाद तीन शॉट की लीड पर थे, ने फाइनल दिन पांच बर्डी और तीन बोगी के साथ 68 का स्कोर किया और 18-अंडर 262 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। युवराज को 10 लाख रुपए का चेक भेंट किया। शौर्य भट्टाचार्य ने 64 का स्कोर किया और 15-अंडर 265 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मौजूदा पीजीटीआई सीजन में पांच बार के विनर युवराज संधू ने 16वें होल तक पांच बर्डी और एक बोगी के साथ दिन के ज्यादातर हिस्से में लीड बनाए रखी।  पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत