गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना मुख्य चुनौती: रवि शास्त्री

गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना मुख्य चुनौती: रवि शास्त्री
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अनुभव के बावजूद भारतीय टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना बड़ी चुनौती होगी।

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अनुभव के बावजूद भारतीय टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना बड़ी चुनौती होगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( आईसीसी) रिव्यू कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ियों का प्रबंधन कोच का प्रमुख काम है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इसे कैसे करता है। उसके पास ये सब करने का पर्याप्त अनुभव और साधन है। वह खिलाड़ियों को जल्द से जल्द समझने का प्रयास करेगा कि उनकी क्या विशेषता है, वे किस तरह के इंसान हैं, उनका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है। एक इंसान को समझने के लिए कई तरह के मानक होते हैं।

उन्होंने कहा कि वह समकालीन है और मेंटॉर के रूप में उसका पिछला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र अच्छा गया है। उसकी उम्र भी सही है और वह अभी युवा भी है। वह नए आइडियाज के साथ टीम में आएगा। इसके अलावा वह अधिकतर खिलाड़ियों को करीब से जानता है क्योंकि खिलाड़ी और मेंटॉर के रूप में वह अलग-अलग आईपीएल टीमों का हिस्सा रहा है। कुल मिलाकर यह बिल्कुल ही एक नया और तरोताजा कदम है।

उन्होंने कहा कि हम गौतम के बारे में जानते हैं वह एक सीधा-सादा आदमी है। उसके पास अपने आइडिया भी होंगे। उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसके पास एक परिपक्व और स्थिर टीम है। भले ही आपको लगता हो कि आप परिपक्व हैं, लेकिन आपको नए आइडियाज से लाभ हो सकता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह दिलचस्प समय होगा।

Read More आवाज नहीं, बल्ले की गूंज से लिखी कामयाबी : राष्ट्रीय डेफ क्रिकेट में उपविजेता रही राजस्थान की टीम

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह उसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसे इसमें कोई समस्या आएगी, क्योंकि वह समकालीन है। उसने इसमें से बहुत से लोगों के साथ खेला है, बहुत लोगों के साथ काम किया है।

Read More अंडर-14 नेशनल कप : तारीक अकादमी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, मैन ऑफ द मैच बने अरविंद

उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद टीम संतुलन करने पर कहा कि इन तीनों के अलावा शेष सभी खिलाड़ी अगले कुछ वर्षो तक बने रहेंगे और वह शायद दो साल बाद होने वाले अगले टी-20 विश्व कप का भी हिस्सा होंगे। इसलिए वहां भी कुछ अधिक करने की आवश्यकता नहीं है। आपके पास कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं हैं, जहां से ही इन तीनों खिलाड़ियों का विकल्प चुनना भी एक मीठा सिरदर्द होगा।

Read More जयपुर रेलवे ग्राउंड पर खेले गए U16 मुकाबले में राघव यादव और ईशांत का धमाल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू