वेविन ने रोहित शर्मा को बनाया अपना Brand Ambassador

वेविन ने रोहित शर्मा को बनाया अपना Brand Ambassador
रोहित ने कहा कि मुझे वेविन के साथ गठबंधन करने की खुशी है। इस ब्रांड ने उच्च गुणवत्ता के इनोवेटिव उत्पाद प्रदान करने में काफी प्रगति की है। मैं इस साझेदारी के लिए आशान्वित हूँ

नई दिल्ली। ऑर्बिया बिजनेस एवं इनोवेटिव पाईिंपग समाधानों और एडवांस्ड वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम्स में ग्लोबल लीडर वेविन ने हाल ही में टी-20 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे रोहित शर्मा को भारत के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

इस अवसर पर ऑर्बिया इंडिया के अध्यक्ष रणधीर चौहान ने कहा कि वर्षों से वेविन भारत के विभिन्न शहरों और समुदायों में उच्च गुणवत्ता के प्लिंम्बग और ड्रेनेज सिस्टम उपलब्ध कराते हुए विकसित देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है। हमें अब रोहित शर्मा को अपनी कंपनी का चेहरा बनाने की खुशी है। उन्हें अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए देश के लाखों लोग प्यार करते हैं। इस गठबंधन से अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के समाधान और बेहतर उत्पाद प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। हाल ही में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद उनका व्यक्तित्व हमारे ब्रांड के मूल्यों से मेल खाता है और हम मिलकर एक मजबूत भावना का प्रदर्शन करते हैं, जो हमारे व्यवसाय की उत्कृष्टता के अनुरूप है।

रोहित ने कहा कि मुझे वेविन के साथ गठबंधन करने की खुशी है। इस ब्रांड ने उच्च गुणवत्ता के इनोवेटिव उत्पाद प्रदान करने में काफी प्रगति की है। मैं इस साझेदारी के लिए आशान्वित हूँ और हम मिलकर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
मिसाइल-ड्रोन हमलों से पश्चिम एशिया में अमेरिकी खुफिया ठिकानों और निगरानी उपकरणों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। सीआईए...
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ