रिश्तों का खून : कहीं पिता ने नवजात को मारा, कहीं पत्नी ने पति की जान ली

14 घंटे की नवजात से लेकर 4 साल की मासूम तक नहीं बची

रिश्तों का खून : कहीं पिता ने नवजात को मारा, कहीं पत्नी ने पति की जान ली
दौसा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों से रिश्तों को झकझोरने वाले तीन मामले सामने आए। चंदवाजी में पिता पर नवजात बेटी की हत्या का आरोप। दौसा में चरित्र पर शक के चलते पत्नी ने किशोर के साथ पति की हत्या की। बास दयाल में पिता ने दूसरी पत्नी के चार वर्षीय बेटे की हत्या कर शव दफना दिया।

जयपुर। रिश्ते, भरोसे, अपनापन और सुरक्षा का नाम हैं, लेकिन दौसा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले से सामने आए तीन मामलों ने रिश्तों की इसी बुनियाद को झकझोर दिया है। कहीं जन्म के महज 14 घंटे बाद पिता ने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी तो कहीं पति के चरित्र पर शक और घरेलू कलह ने पत्नी को ही पति की हत्या का आरोपी बना दिया। एक अन्य मामले में पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के चार साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतारकर शव श्मशान घाट के पास दफना दिया। इन घटनाओं ने परिवारों में बढ़ते तनावए अविश्वास और टूटते रिश्तों की भयावह तस्वीर सामने रखी है।

14 घंटे की जिंदगी...पिता पर हत्या का आरोप :

जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को एक नवजात बच्ची की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि कुमार यादव ने जन्म के करीब 14 घंटे बाद अपनी नवजात बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पति के शक ने लिया खूनी मोड़ :

Read More 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर कश्मीर से गिरफ्तार, बाइक राइडर और चरवाहे बनकर अनंतनाग में डाला डेरा

दौसा जिले में पति-पत्नी के रिश्ते में शक और घरेलू कलह इतना बढ़ा कि पति राकेश की जान चली गई। पुलिस के अनुसार मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी घरेलू विवाद के बीच आरोपी ममता ने विधि से संघर्षरत किशोर के साथ मिलकर शराब के नशे में राकेश के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। सदर दौसा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर नाबालिग को निरुद्ध किया।

Read More कम बारिश से फीकी पड़ी नींबू की खटास, मुहाना मंडी में भाव पहुंचे 150 रुपए प्रति किलो तक

4 साल के मासूम को भी नहीं बख्शा :

Read More जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बास दयाल थाना क्षेत्र में भी रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी हंसराज ने अपनी दूसरी पत्नी के चार वर्षीय बेटे आयन की हत्या कर दी और शव को श्मशान घाट के पास दफना दिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

संवाद, विश्वास जरूरी :

तीनों घटनाएं सवाल छोड़ती हैं कि जब घर ही रिश्तों की पहली पाठशाला और सबसे सुरक्षित जगह है तो वहां शक, गुस्सा और विवाद मासूम जिंदगियों पर क्यों भारी पड़ रहे हैं। रिश्तों को बचाने के लिए संवाद, विश्वास और समय रहते विवादों का समाधान जरूरी है, ताकि परिवार टूटने से पहले रिश्तों में फिर से अपनापन लौट सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस