Women's Cricket World Cup: 04 मार्च से होगा शुरू, पहले मैच में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें होंगी आमने सामने

यह प्रतियोगिता पहले 2021 में होने वाली थी मगर कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दी गयी थी।

Women's Cricket World Cup: 04 मार्च से होगा शुरू, पहले मैच में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें होंगी आमने सामने

आईसीसी ने 15 दिसंबर 2020 को घोषणा की कि महिला क्रिकेट विश्व कप 04 मार्च से 03 अप्रैल के बीच खेला जायेगा।

टोरंगा।  महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का आगाज 04 मार्च से होने जा रहा है जहां पहले मैच में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी। यह प्रतियोगिता पहले 2021 में होने वाली थी मगर कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दी गयी थी। आईसीसी ने 15 दिसंबर 2020 को घोषणा की कि महिला क्रिकेट विश्व कप 04 मार्च  से 03 अप्रैल के बीच खेला जायेगा।  विश्वकप का फाइनल क्राइसचर्च में होगा लेकिन इससे पहले आठ टीमों को 30 मुकाबलों को सामना करना होगा।  पिछली बार जब न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप का आयोजन हुआ था तो एमिली ड्रम की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था।

अब तक सबसे ज्यादा बार विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। साल 2013 में उन्होंने अपना सातवां विश्व कप जीता था और 2017 में हुए विश्व कप में इंग्लैड ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब हासिल किया था। टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में, स्टेडियम में क्षमता के 10 प्रतिशत दर्शकों को ही  अनुमति दी जाएगी। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा भीड़ की सीमा बढ़ाई जा  सकती है। यह दूसरी बार होगा जब महिला वनडे विश्व कप में डिसीजन रिव्यू  सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रत्येक टीम की प्रति पारी दो  असफल रिव्यू मिलेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग