महिला हॉकी टीम नहीं कर पाई पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई, जापान से 0-1 से हारी

महिला हॉकी टीम नहीं कर पाई पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई, जापान से 0-1 से हारी
भारतीय महिला हॉकी टीम की पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद कांस्य पदक मुकाबले में जापान से 0-1 से हार के बाद समाप्त हो गई।

रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद कांस्य पदक मुकाबले में जापान से 0-1 से हार के बाद समाप्त हो गई।

आज यहां बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत टीम को कांस्य पदक मुकाबले में जापान से हार का सामना करना पड़ा। जापान की ओर से छठे मिनट में काना उराता ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 

गोल खाने के बाद भारतीय टीम ने तेज आक्रमण करने की प्रयास किया और दो अच्छे मौके बनाए लेकिन दीपिका या लालरेमसियामी में से कोई भी लक्ष्य को भेदने में कामयाब नहीं हो पाई। भारत को मैच के दौरान नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन जापान की रक्षापंक्ति उसके हर प्रयास को विफल कर दिया।  जापान ने शानदार बचाव करते हुए मैच के अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला जीत लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई