महिला वनडे विश्व कप-2025 : बारिश के कारण भारत-बांग्लादेश मैच रद्द, अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

भारत को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य मिला था

महिला वनडे विश्व कप-2025 : बारिश के कारण भारत-बांग्लादेश मैच रद्द, अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

मुंबई में खेले गए महिला वनडे विश्व कप-2025 के आखिरी लीग मैच में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला तेज बारिश के कारण रद्द हो गया। बांग्लादेश ने 27 ओवर में 119 रन बनाए, जवाब में भारत ने 57 रन बना लिए थे। मैच बिना परिणाम समाप्त हुआ और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

मुंबई। महिला वनडे विश्व कप-2025 का आखिरी लीग मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय टीम का बांग्लादेश से सामना हुआ, लेकिन नवी मुंबई में तेज बारिश के कारण यह मैच बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया। अब भारत सेमीफाइनल में 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 27 ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य मिला था।

टीम इंडिया ने जवाब में बिना किसी नुकसान के 8.4 ओवर में बिना किसी  नुकसान के 57 रन बना लिए थे। उस समय स्मृति मंधाना 34 और अमनजोत कौर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थी।  तभी बारिश आ गई और बाद में मैच को बिना परिणाम घोषित कर दिया गया।  बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ और इसे 43-43 ओवर का किया गया था। लेकिन बीच में दोबारा बारिश आने से मैच को घटाकर 27-27 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ और अंतत: मैच को पूरी तरह रद्द करना पड़ा। नतीजतन, दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र