महिला टी-20 विश्व कप : भारतीय महिला अंडर-19 टीम दूसरी बार चैंपियन बनी, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

जी तृषा को प्लेयर ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया  

महिला टी-20 विश्व कप : भारतीय महिला अंडर-19 टीम दूसरी बार चैंपियन बनी, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

निकी प्रसाद की कप्तानी वाली भारत की महिला टीम दक्षिण अफ्रीका को अंडर-19 टी-20 विश्वकप में नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है।

क्वालालंपुर। निकी प्रसाद की कप्तानी वाली भारत की महिला टीम दक्षिण अफ्रीका को अंडर-19 टी-20 विश्वकप में नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। जी तृषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। जी तृषा (3 विकेट व नाबाद 44 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने आज दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से पराजित कर अंडर-19 टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वर्ष 2023 में शेफाली वर्मा  की अगुवाई में भारतीय टीम ने यह चैंपियनशिप जीती थी।  

सनिका-तृषा के बीच 44 रनों की साझेदारी :

इसके बाद बल्लेबाजी करने सनिका चलके ने जी तृषा के शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रनों की अवजित साझेदारी हुई। जी तृषा ने 33 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए (नाबाद 44) रनों की पारी खेली। वहीं सनिका चलके ने 22 गेंदों में चार चौके लगाते हुए (नाबाद 26) रन बनाये। सनिका चलके ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत के लिए विजयी चौका लगाया। भारत ने 12.2 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। जी तृषा ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 309 रन बनाये और सात विकेट लिये। 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर