अंडर-17 फुटबॉल लीग : ब्रदर्स यूनाइटेड ने जीता खिताब, एलीट फुटबॉल क्लब की टीम रही उपविजेता 

विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की

अंडर-17 फुटबॉल लीग : ब्रदर्स यूनाइटेड ने जीता खिताब, एलीट फुटबॉल क्लब की टीम रही उपविजेता 

राजस्थान फुटबॉल संघ की अंडर-17 लीग का खिताब ब्रदर्स यूनाइटेड ने अपने सभी 12 मैच जीतकर जीता। टीम लीग में अजेय रही और 67 गोल किए। जयपुर एलीट एफसी उपविजेता रही। ऋषित बेस्ट गोलकीपर, जतिन बेस्ट डिफेंडर और अनिल टॉप स्कोरर रहे। जोधपुर एकेडमी के अभिषेक इमर्जिंग प्लेयर बने।

जयपुर। अपने आखिरी लीग मुकाबले में मिले वॉकओवर के बाद ब्रदर्स यूनाइटेड ने राजस्थान फुटबॉल संघ की अंडर-17 फुटबॉल लीग का खिताब जीत लिया। एलीट फुटबॉल क्लब की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह पचार और राज्य फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।  ब्रदर्स यूनाइटेड की टीम लीग में अजेय रही। उसने अपने सभी 12 मैच जीते। इस दौरान टीम की ओर से 67 गोल किए गए, जबकि उसके खिलाफ दो ही गोल हुए।

जयपुर एलीट 12 में से 8 मैच जीतकर 25 पॉइंट्स के साथ उपविजेता रही। जोधपुर फुटबॉल एकेडमी ने भी 12 में से 8 मैच जीते, लेकिन गोल अंतर के कारण 24 अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर रही। पहली बार हुई अंडर-17 लीग में सात शीर्ष क्लबों ने हिस्सा लिया। जयपुर फुटसाल के ऋषित को लीग का बेस्ट गोलकीपर, जयपुर एलीट एफसी के जतिन को बेस्ट डिफेंडर, ब्रदर्स यूनाइटेड के प्रत्यक्ष को बेस्ट मिडफील्डर घोषित किया गया। ब्रदर्स यूनाइटेड के अनिल लीग के टॉप स्कोरर रहे, जबकि जोधपुर एकेडमी के अभिषेक को इमर्जिंग प्लेयर के पुरस्कार से नवाजा गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया
सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी वृद्धि की गई। सूइट की दर 4000-4800 रुपए, एसी कमरे की 3000-3600 रुपए...
फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार
‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित : हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट