युग चेलानी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीता चौथा पदक

तेलंगाना के साई निहार बिक्किना कांस्य पदक पर हाथ साफ किया

युग चेलानी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीता चौथा पदक

बालिकाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा की हीट में राजस्थान की हरिका अलग 11 स्थान पर रही। युग ने प्रतियोगिता के चौथे दिन 2:10.23 समय के साथ बालक वर्ग की 200 मीटर मेडले स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीत अपनी झोली में चौथा राष्ट्रीय पदक शामिल किया।

जयपुर। उभरते तैराक युग चेलानी ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए भुबनेश्वर के कलिंगा स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित 48 वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी में राजस्थान के लिए चौथा पदक जीता। बालिकाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा की हीट में राजस्थान की हरिका अलग 11 स्थान पर रही। युग ने प्रतियोगिता के चौथे दिन  2:10.23 समय के साथ बालक वर्ग की 200 मीटर मेडले स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहते हुए चौथा राष्ट्रीय रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कर्नाटक के नयन विग्नेश ने 2:10.02 समय के साथ जीता, जबकि तेलंगाना के साई निहार बिक्किना (2:13.55) ने कांस्य पदक पर हाथ साफ किया।

हरिका ने निराश किया
राजस्थान की हरिका अगल (20:41.38) बालिकाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा की हीट में 11 वें स्थान पर रही। कर्नाटक की मीनाक्षी मेनन (18:40.94) हीट में शीर्ष स्थान और तमिलनाडु की अद्विका गिरीश नायर (18:50.91) दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल राउण्ड में पहुंच गई।

युग चेलानी को 50 हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा
राजस्थान के लिए चौथे दिन बालकों की 200 मेडले स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने युग चेलानी को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इससे पूर्व भी अनिल व्यास ने युग चेलानी के दूसरे दिन 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर 50 हजार और तीसरे दिन 400 मीटर मेडले स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

राजस्थान 12 वें स्थान पर
चौथे दिन की समाप्ति पर राजस्थान पदक तालिका में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ 12 वें स्थान पर है। राजस्थान के लिए यह सभी पदक युग चेलानी ने जीते है। कर्नाटक 29 स्वर्ण, 20 रजत व 13 कांस्य सहित 62 पदकों के साथ शीर्ष पर है जबकि महाराष्टÑ 13 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 32 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Read More पिंक सिटी में हल्ला बोल की गूंज : राजस्थान रॉयल्स के अंतिम मुकाबले में उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन