इंडोनेशिया में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, नौ लापता

58 लोगों को बचा लिया गया है

इंडोनेशिया में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, नौ लापता

रियाउ प्रांत में खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रेस अधिकारी कुकुह विडोडो ने बताया घटना गुरुवार को उस समय हुई जब 80 से अधिक लोगों को लेकर जा रही नाव समुद्र में डूब गयी।

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत रियाउ में यात्रियों से भरी एक नाव के समुद्र में डूब जाने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई और नौ से अधिक लोग लापता हो गए। एक बचावकर्मी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रियाउ प्रांत में खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रेस अधिकारी कुकुह विडोडो ने बताया घटना गुरुवार को उस समय हुई जब 80 से अधिक लोगों को लेकर जा रही नाव समुद्र में डूब गयी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और नौ लोग लापता हो गए जबकि 58 लोगों को बचा लिया गया। 

उन्होंने बताया कि नाव एक बंदरगाह से प्रस्थान हुयी और राजधानी तंजुंग पिनांग में एक बंदरगाह की ओर जा रही थी लेकिन इंद्रगिरी हिलिर जिले के पुलाऊ बुरुंग में ही डूब गई। उन्होंने मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जतायी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल
इंडोनेशिया में रियाउ द्वीप प्रांत के बाटम में भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत हो गयी और 4 अन्य...
आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटिजन एफडी पेश, 80 साल से अधिक उम्र के लोग कर सकेंगे वित्तीय जरूरतों को पूरा
खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं केजरीवाल : सुधांशु
राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य : गौतम कुमार दक
डीआईपीआर निर्माण होगा सेंट्रलाइज्ड, प्रोजेक्ट्स के काम नहीं होंगे प्रभावित, समय पर होंगे पूरे
बिजली की समस्या के लिए 55 किमी दूर जाने की मजबूरी
असर खबर का - अनमोल रोमन जलसेतु का निखरेगा स्वरूप