नेपाल में वादियों में टकराए 2 हेलीकॉप्टर, विदेशी पर्यटक की मौत
हेलीकॉप्टर कैप्टन घायल
माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार सुबह फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर आपस में भिड़ गए। हादसे में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई, जबकि नेपाली पायलट घायल हो गया। राहत-बचाव अभियान के साथ दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
काठमांडू। नेपाल में मंगलवार सुबह माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक नेपाली पायलट घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के थे। फिशटेल एयर का हेलीकॉप्टर कैप्टन प्रज्ज्वल केसी उड़ा रहे थे, जबकि एयर डायनेस्टी की कमान कैप्टन रबिंद्र के हाथ में थी। हादसे में कैप्टन घायल हुए हैं। मृतक विदेशी पर्यटक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। सिमरिक एयर का हेलीकॉप्टर भी मौके पर पहुंचा। स्थानीय प्रशासन ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Tags: helicopters
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Nov 2026 13:13:34
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयपुर में...

Comment List